ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: लापता वैभव की डेडबॉडी नहर से बरामद, क्या गर्लफ्रेंड की फोटो बनी हत्या का कारण?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2024, 04:15 PM IST

ग्रेटर नोएडा के किराना व्यापारी के बेटे वैभव का शव पुलिस ने हत्या के 10 दिन बाद बरामद कर लिया है। गर्लफ्रेंड की फोटो को लेकर वैभव की हत्या होना बताया जा रहा है।

Image

लापता वैभव की डेडबॉडी बरामद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

ग्रेटर नोएडा: किराना व्यापारी अरुज सिंघल के बेटे वैभव का शव बरामद कर लिया गया है। वैभव की डेडबॉडी लापता होने के 13 दिन बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड की फोटो डिलीट करवाने को लेकर माज पठान नामक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वैभव को मौत के घाट उतारा है। 100 पुलिसकर्मी दिल्ली-एनसीआर के अलावा आगरा तक पिछले 10 दिन से वैभव की तलाश कर रहे। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पा रहे थे। इसी बीच रविवार को रबूपुरा क्षेत्र में बहने वाली चाचूला नहर से शव बरामद किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई पर शक

पुलिस की कार्रवाई पर परिजनों को शक है। मीडिया रिपोर्ट में छपी खबरों के मुताबिक, पुलिस ने शव कहीं से लाकर यहां फेंका दिखाया है, इस बात की चर्चा है। चूंकि, डेडबॉडी गली हुई नहीं दिखाई दे रही। लिहाजा, उसको लेकर संदेह बना हुआ है। आपको बता दें कि वैभव 30 जनवरी को लापता हो गया था, जिसके बाद गुस्साए परिजन धरने पर बैठ गए थे। 12 फरवरी को बड़े हंगामे की बात कही जा रही थी। इससे पहले ही पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस हत्या के आरोप में माज पठान और उसके नाबालिग साथी को पहले ही मुठभेड़ के बाद कर गिरफ्तार चुकी है। वैभव का शव बरामद कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने मामले में दिखाई शिथिलता

परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार को उन्हें चुप रहने के लिए कहा था। पुलिस का कहना था कि ज्यादा शोर मचाने से वैभव की हत्या हो सकती है। वहीं, हत्या की बात सामने आने पर मामले को छिपाने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने कहा कि वरना हत्यारे फरार हो जाएंगे फिर डेडबॉडी भी ढूंढना भी मुश्किल हो जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article