ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार

Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा में चेकिंग के दौरान पुलिस की ईको कार सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 4-5 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इन बदमाशों ने 9 जनवरी को ईको कार और किचन के इक्यूपमेंट्स चोरी किए थे।

Image

बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़

Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा में बिसरख पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान इन बदमाशों को गोली लगने से ये घायल हो गए हैं। वहीं 4-5 बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। वहीं घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इन बदमशाों को शातिर किस्म का चोर बताया जा रहा है।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बीएलएस वर्ल्ड स्कूल के पास चेकिंग के दौरान मुठभेड़ की यह घटना हुई। ये बदमाश ईको कार में सवार होकर आ रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन बदमाशों को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने कार भगा दी। जिसके बाद पुलिस इनका पीछा करने लगी। तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश शाहरुख और आकाश त्यागी घायल हो गए।

9 जनवरी को बदमाशों ने चुराई ईको कार

मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कार में सवार 4-5 बदमाश फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस ने कॉम्बिंग शुरू कर दी है। वहीं घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इन बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 जनवरी को इको कार चोरी थी। साथ ही किचन इक्यूपमेंट्स भी चोरी किए थे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!