देश

जंतर-मंतर पर घायल युवती की हालत में सुधार, वेंटिलेटर हटा, RML अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल हुई 21 वर्षीय युवती की सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिला है। आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर से हटा दिया है और वह अब खुद सांस ले रही है।

Image

होश में आई जंतर-मंतर पर घायल हुई युवती (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Jantar Mantar Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 21 साल की युवती की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। युवती का इलाज नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में चल रहा है, जहां से गुरुवार को एक राहत भरी खबर सामने आई है।

अस्पताल प्रशासन की ओर से गुरुवार दोपहर जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, मरीज को 24 घंटे पहले ही वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि युवती की हालत में हुआ सुधार संतोषजनक है और अब उसे सांस लेने के लिए किसी भी मशीन की जरूरत नहीं पड़ रही है। वह पूरी तरह अपने आप सांस ले पा रही है।

होश में है मरीज-डॉक्टर्स

इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने जानकारी दी कि युवती अब पूरी तरह से होश में आ चुकी है। वह डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के निर्देशों को समझ रही है और सही तरीके से उनका जवाब भी दे रही है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है, जो इलाज के लिहाज से बेहद सकारात्मक संकेत है।

आईसीयू में डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

भले ही मरीज को वेंटिलेटर से हटा लिया गया है, लेकिन सिर और शरीर पर लगी गंभीर चोटों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। इसलिए उसे अभी भी आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में ही रखा गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी स्थिति पर लगातार 24 घंटे नजर बनाए हुए है और जरूरी उपचार दिया जा रहा है। अस्पताल का कहना है कि स्थिति के पूरी तरह सामान्य होने तक उसे निगरानी में ही रखा जाएगा।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article