ग्रेटर नोएडा

शादी के लिए स्कूल टीचर को किडनैप करने की कोशिश, पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा

​​ग्रेटर नोएडा में स्कूल में पढ़ाने जा रही एक टीचर को अगवा करने की कोशिश करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक गाड़ी ईको भी बरामद हुई है। टीचर से शादी करने के लिए आरोपी उसे किडनैप करना चाहते थे। हालांकि अपने इरादे में वे कामयाब नहीं हो पाए।

Image

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी के लिए टीचर के किडनैप की कोशिश
  • किडनैपिंग के दौरान पलटी गाड़ी
  • पुलिस ने पकड़े फरार आरोपी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में शादी के लिए शिक्षिका को किडनैप करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने सोमवार को स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर को अगवा करने की कोशिश की। शिक्षिका को ले जाते वक्त उनकी गाड़ी पलट गई। जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना बादलपुर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा है। जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक टीचर को पहले से जानता था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर जबरन किडनैप कर उसके साथ शादी करने का प्लान इन तीनों ने बनाया था।

आरोपियों के कब्जे से गाड़ी बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 जुलाई को थाना बादलपुर पुलिस ने अंकेश भाटी, अमित और सेंकी नागर को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक गाड़ी ईको बरामद हुई है। आरोपियों ने ईको में पहले से ही परिचित महिला को शादी करने के उद्देश्य से जबरन गाड़ी में ले जाने की कोशिश की थी। इस दौरान गाड़ी पलट गई। इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाना-बादलपुर में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता के मुताबिक अंकेश भाटी मुझसे जबरदस्ती शादी करना चाहता है। इसलिए ये लोग उसका अपहरण करने के कोशिश कर रहे थे। अब उनको पकड़ लिया गया है।

गांव वालों ने किया गाड़ी का पीछा

शिकायत के मुताबिक पीड़िता 8 जुलाई को सुबह 7 बजे घर से स्कूल वैन में बच्चों को पढ़ाने के लिए हिन्द स्वराज स्कूल (दुरियाई) के लिए निकली थी। जब वह अपने गांव से नहर की पटरी के रास्ते जा रही थी, तभी एक सफेद रंग की ईको कार में तीन लड़के, अमित, अंकेश, सेंकी नागर गाड़ी से उतरे और स्कूल वैन को हाथ दिखा कर रुकवाया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता को गाड़ी से जबरन उतारकर अपनी गाड़ी में डाल दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने पीछा किया। जिससे अचानक गाड़ी पलट गयी और इस घटना में पीड़िता और उन लड़कों को भी चोट लग गई। हालांकि तीनों लड़के मौके से भागने में सफल रहे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article