ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Near Best Place: ग्रेटर नोएडा से कुछ दूरी पर स्थित है खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस मानेसर, यहां के प्राकृतिक नजारे देंगे सुकून

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 06:16 PM IST

Tourist Spots Near Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित मानेसर इस वैलेंटाइन डे पर घूमने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां जाने के लिए आप अपने वैलेंटाइन के साथ प्लान बना सकते हैं। मानेसर गुरुग्राम के पास में स्थित बहुत ही सुविधायुक्त टुरिस्ट स्पॉट है। ग्रेटर नोएडा से सौ किमी की दूरी के अंदर का बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है।

Image

ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित मानेसर है वैलेंटाइन डे पर घूमने के लिए है बेस्ट प्लेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर है मानेसर
  • निजी वाहन से जाने में लगेगा मात्र एक से सवा घंटे का समय
  • मानेसर के फ्लाईबॉय एयर सफारी और गोल्फ कोर्स का ले सकते हैं आनंद


Greater Noida News: मानेसर ग्रेटर नोएडा के आसपास घूमने के लिए बेस्ट विकल्प है। कभी आर्थिक रूप से बहुत पिछड़ा मानेसर क्षेत्र अब सबसे तेजी से विकसित होने वाला टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। यहां नई इमारतें और आवासीय अपार्टमेंट भी बनाए जा रहे हैं। यह शहर तेजी से एक विकसित शहर के रूप में निखर रहा है। आप यहां के प्राकृतिक नजारों का लुफ्त उठाने के लिए इस वैलेंटाइन डे यहां जा सकते हैं।

बता दें कि, यहां के दमदमा झील पर आप अपने पार्टनर के साथ पूरा दिन बिता सकते हैं। यह एक अच्छा पिकनिक स्पॉट भी है। मानेसर प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहते हैं। शांति और सुकून भरा यह प्लेस आपके पार्टनर के जरूर पसंद आएगा।

मानेसर का कैंप मस्टैंग

कैंप मस्टैंग मानेसर के अरावली पर्वतमाला पर स्थित है। इसके चारों ओर एक सुंदर पहाड़ी के प्राकृतिक नजारे हैं। यहां पर लोगों के मनोरंजन लिए कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते हैं। कैंप मस्टैंग 8 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर ज़ोरबिंग और एयर राइफल शूटिंग जैसे खेल मनोरंजन के लिए उपलब्ध रहते हैं। यहां कपल्स भी आते रहते हैं। फरवरी महीने में यहां जाने के लिए अच्छा समय भी है। खाने के लिए भी यहां पर कई विकल्प मिल जाएंगे।

मानेसर की फ्लाईबॉय एयर सफारी

फ्लाईबॉय एयर सफारी एक साहसिक खेल है। मानेसर में एयर सफारी अनुभवी पायलटों और प्रशिक्षकों के साथ की जाती है। प्रशिक्षक पर्यटकों को नीचे की हरी-भरी हरियाली और पेड़ों को दिखाने के लिए ऊपर आसमान में ले जाते हैं। मानेसर की फ्लाईबॉय एयर सफारी साहसिक खेल और मनोरंजन का साधन भी है। मानेसर एक गोल्फ कोर्स भी है। यह अरावली रेंज के बीच में 32 एकड़ में फैला हुआ है। मानेसर के गोल्फ कोर्स में चारों तरफ शांती और हरियाली मिलेगी। अर्थात ग्रेटर नोएडा के लोग इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ मानेसर जाने की योजना बना सकते हैं। मानेसर वास्तव में एक शानदार जगह जो आपको पार्टनर के साथ जोड़ेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article