ग्रेटर नोएडा

ग्रेनो वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, एक घंटे तक फंसा रहा बच्चा, वीडियो में देखें कैसे निकाला गया बाहर

ग्रेनो वेस्ट की ग्रीन आर्क सोसायटी में देर रात लिफ्ट अटक गई। जिससे एक बच्चा करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा। लिफ्ट को लोहे की रोड से खोला गया है और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Image

ग्रीन आर्क सोसायटी में फंसी लिफ्ट

Lift stuck in Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट फंसने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला ग्रीन आर्क सोसायटी से आया है। जहां देर रात लिफ्ट अटकने से एक बच्चा अंदर फंस गया। करीब एक घंटे तक बच्चा लिफ्ट में फंसा रहा। लोगों ने लोहे की रॉड से लिफ्ट को खोलकर बच्चे को बाहर निकाला। इसघटना का वीडियो नीचे दिया गया है।

लिफ्ट फंसने की घटना का वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लिफ्ट अटकी हुई है, जिसे लोहे की रॉड की मदद से खोलने की कोशिश की जा रही है। लोगों का प्रयास सफल होता है और लिफ्ट से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाता है।

लिफ्ट एक्ट कानून के बाद भी नहीं थम रहे मामले

यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र के ग्रीन आर्क सोसाइटी की है। जिसकी लिफ्ट में एक घंटे तक बच्चा फंसा रहा। लिफ्ट अटकने से कोई भी बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। लिफ्ट एक्ट कानून बनने के बाद भी ग्रेनो वेस्ट में लिफ्ट फंसने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article