पटना

सावन के चौथे सोमवार पर बड़ा हादसा, जहानाबाद के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में मची भगदड़, 7 लोगों की मौत

Stampede in Baba Siddheshwar Nath Temple: बिहार के जहानाबाद में बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 9 श्रद्धालु घायल हुए हैं। मंदिर परिसर में राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Image

मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा

Stampede in Baba Siddheshwar Nath Temple: बिहार के जहानाबाद में श्रावणी मेला के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बाबा सिद्धेश्वर नाथ के मंदिर में देर रात भगदड़ मच गई। जिससे 3 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 9 श्रद्धालु घायल हुए हैं। मंदिर में भगदड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा बलों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार रात से लगी थी लंबी कतार

यह घटना रविवार देर रात करीब एक बजे मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर पहाड़ इलाके में हुई। सावन के चौथे सोमवार के चलते मंदिर में रविवार रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। तभी बराबर पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान सीढ़ी पर भगदड़ मचने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान दर्जनों लोग घायल हो गए।

डीएम और एसपी ने स्थिति का जायजा लिया

जहानाबाद SHO दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया, वे स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हम मृतकों और घायलों के परिवारों से मिल रहे हैं और उनसे पूछताछ कर रहे हैं। हम मृतक लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article