शहर

Hyderabad Accident: हैदराबाद में रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, CCTV में कैद हुई घटना

Hyderabad Accident: मेडचल जिले में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल चल रहे सिक्योरिटी गार्ड को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास में लगे सीसीटीवी में ये पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

Hyderabad Accident: मेडचल जिले में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था, जिस कारण ये दुर्घटना हुई। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार तेज रफ्तार कार ने सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मारी। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी की शख्स 40 मीटर दूर जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जीदीमेटला पायस रेंज में गजुलारामाराम का है। मृतक की पहचान सिक्योरिटी गार्ड गोपी (38) के रूप में की गई है। हादसा देख घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

यहां देखें वीडियो

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article