ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: लूट के मामले में फरार इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, दबोचा गया

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2022, 12:45 PM IST

Greater Noida Police Action: ग्रेटर नोएडा की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाश पर 25 हजार का पहले से इनाम है। मठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है, जिससे उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश के पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

Image

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने की कार्रवाई
  • मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, कराया गया अस्पताल में भर्ती
  • कलेक्शन एजेंट से लूट की वारदात को दे चुका है अंजाम

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश पर 25 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़ा गया बदमाश कलेक्शन एजेंट से लूट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने इसके कब्जे से एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है।

बता दें कि, दादरी थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि, लूट के मामले में फरार चल रहा एक बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए दादरी क्षेत्र में आया है। पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए ओमीक्रोन थ्री सेक्टर के पास घेराबंदी शुरू कर दी। उसी दौरान एक बाइक पर एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा, जब पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की और फायरिंग के दौरान इनामी बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह बाइक से नीचे गिर गया।

साथियों के साथ मिलकर लूटा था कलेक्शन एजेंट को

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की गोली लगने के बाद बदमाश घायल हो गया। वह बिना नंबर वाली बाइक से नीचे गिर गया। पुलिस ने दौड़कर उसे दबोच लिया। बदमाश की पहचान पुलिस ने मनीष के रूप में की। वह अलीगढ़ का रहने वाला है। बदमाश एक शातिर किस्म का लुटेरा बताया जा रहा है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक कलेक्शन एजेंट से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड

जानकारी के लिए बता दें कि, ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया है कि, लूट के मामले में वांछित चल रहे एक इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई। बदमाश पर 25 हजार का इनाम पहले से घोषित था। बदमाश के कब्जे से एक बिना नंबर की बाइक, तमंचा और कारतूस आदि बरामद किए गए। इसके आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस और अधिक जानकारी जुटा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article