Greater Noida: नए साल में ग्रेटर नोएडा स्थित पंचशील हाइनिश सोसाइटी के लोगों को बड़ा तोहफा मिला है। सोसाइटी ने अपना एओए को पंजीकृत करा लिया है। इसे लेकर नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
सोसाइटी वालों ने इस कमेटी को पंचशील हाइनिश अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन नाम दिया गया है। इसके पंजीकरण की प्रक्रिया में 9 लोग शामिल थे। सभी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से हुआ था। बोर्ड के सदस्यों का विवरण निम्नलिखित है:
- दिवाकर कुमार - अध्यक्ष
- विष्णु श्रीवास्तव - उपाध्यक्ष
- अनुज कुमार - सचिव
- आनंद शर्मा - कोषाध्यक्ष
- सौरभ ठुकराल - बोर्ड सदस्य
- रवींद्र यादव - बोर्ड सदस्य
- भास्कर कानूनगो - बोर्ड सदस्य
- बृजेंद्र सिंह - बोर्ड सदस्य
- परेश कुमार - बोर्ड सदस्य
