ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वालों को अब पानी बिल के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दौड़, मोबाइल पर एसएमएस पर मिलेगा पूरा अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 09:52 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जल्‍द ही यहां के लोगों को मोबाइल पर एसएमएस के द्वारा पानी का बिल और पेमेंट सुविधा मिल जाएगी। प्राधिकरण की सीईओ ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दो सप्‍ताह में एक्‍शन रिपोर्ट मांगी है।

Image

बैठक में मौजूद ग्रेटर नोएडा सीईओ व अन्‍य अधिकारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मोबाइल पर बिल की जानकारी मिलने के साथ मिलेगी पेमेंट सुविधा
  • पानी बिल देखने और भुगतान के लिए लोगों को मिलेंगे कई विकल्‍प
  • सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने जल विभाग को दिए योजना बनाने के निर्देश

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शहर के लोगों को अब पानी बिल के लिए हर माह बेमतलब की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। क्‍योंकि जल विभाग अब पानी का बिल देखने व भुगतान का विकल्प मोबाइल पर देने जा रहा है। इस संबंध में ग्रेनो प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने जल विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। लोगों को पानी से संबंधित पूरी जानकारी मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिलने लगेगा। साथ ही पेटीएम एप के जरिए बिल का भुगतान भी किया जा सकेगा। सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने निर्देश जल-सीवर विभाग की समीक्षा बैठक में दिए।

बता दें कि अभी पानी के बिल प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाते हैं। जिसके बाद लोग प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपना बिल देख सकते हैं। इसमें कई लोगों को परेशानी होती थी। बैठक में सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने जल-सीवर विभाग को निर्देश दिए कि, अगले माह तक सभी आवंटियों के मोबाइल नंबर पर भी पानी का बिल देना सुनिश्‍चित किया जाए। उसी मैसेज के साथ लोगों को पेमेंट का लिंक भी भेजा जाएगा। जिससे लोग अपना बिल देखने के साथ आसानी से पेमेंट भी कर सकें।

दो सप्‍ताह में सबमिट करनी होगी पूरी रिपोर्ट

सीईओ ने अधिकारियों को मित्रा एप पर भी पानी बिल व पेमेंट का ऑप्शन लिंक करने को कहा है। बैठक की जानकारी देते हुए जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह ने बताया कि, पेटीएम से टाइअप कर बिल व भुगतान की सुविधा पर विचार किया गया, जिस पर सीईओ ने सहमति दे दी है। इसके अलावा पानी के बिल व भुगतान से जुड़े कई अन्‍य विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है। जल्‍द ही जल विभाग की तरफ से सभी आवंटियों का केवाईए कराया जाएगा। लोगों के मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद पानी के बिल का मैसेज लोगों को भेजा जाने लगेगा। सीईओ ने अधिकारियों को दो सप्ताह में पूरी योजना की एक्शन रिपोर्ट सबमिट करने को कहा है, जिसमें काम शुरू करने से लेकर पूरा करने तक का तिथिवार ब्यौरा होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article