ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: बीमा पॉलिसी चालू करने के नाम पर 71 लाख की ठगी करने वाले 10 ठग गिरफ्तार, ऐसे आए पकड़ में

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2022, 06:18 PM IST

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। 10 ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर 71 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है इस गिरोह ने सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी की है। इनके पास फर्जी मोहरें, भारी मात्रा में एटीएम बरमाद किया गया है।

Image

बीमा पॉलिसी के नाम पर 71 लाख रुपए ठगने वाले 10 शातिर ठग पकड़े गए

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गिरोह बनाकर लोगों के साथ करते थे ठगी
  • पुलिस को आरोपियों के पास से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड बरामद
  • सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुका है गिरोह

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बंद बीमा पॉलिसी को चालू कराने के नाम पर 71 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया गया है। गिरोह के 10 सदस्यों को बादलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, कई कार्यालयों की मोहरे, मोबाइल, बैंक की चेक बुक, पासबुक, वर्क डाटा शीट, नोटपेड डायरी, फर्जी स्टांप पेपर, फर्जी पहचान पत्र सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। ये लोग गिरोह बनाकर कॉल सेंटर चलाते थे।

बता दें कि, बादलपुर थाना प्रभारी के अनुसार, दूरयाई गांव के पीड़ित संजय से बंद पॉलिसी चालू कराने के नाम पर गिरोह के सदस्यों ने 71 लाख रुपए की ठगी की थी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनटीपीसी मोड़ के पास से गिरोह के 10 सदस्यों को दबोच लिया। इनके पास से भारी मात्रा में ठगी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। ये लोग कॉल सेंटर बनाकर लोगों के साथ ठगी किया करते थे और उस रकम को दूसरे के खाते में भेज देते थे। उसके बाद उस रकम को फिर अपने खाते में लेकर आपस में बांट लिया करते थे। यह गिरोह अब तक सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी वारदात को अंजाम दे चुका है। जिनके खिलाफ बादलपुर सहित अन्य कई थानों में मामले दर्ज हैं।

ये हैं पकड़े गए ठग

बादलपुर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद निवासी पंकज गिरी, संजय सिंह गंगवार, आसिफ, मोहित, अंकित गिरी, ठाकुर सिंह और दिल्ली निवासी सौरभ बंसल, आकाश कश्यप, साजिद ओर मोहम्मद रुखसार को एनटीपीसी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया है कि, ये लोग कॉल सेंटर चलाते थे और उसके द्वारा लोगों के पास फोन करके उनसे ठगी करते थे। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक लैपटॉप, सात अलग-अलग बैंक के एटीएम कार्ड, छह मोहर अलग-अलग विभागों की, 13 मोबाइल फोन, एक बैंक चेक बुक, तीन पासबुक अलग-अलग, 34 वर्क डेटाशीट, एक नोटपैड डायरी, दो पर्ची, एक स्टांप पैड, छह विड्रॉल स्लिप, एक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, दो पहचान पत्र और तीन एनपीसीएल कंपनी की रसीद पुलिस ने बरामद कर ली है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी इंश्योरेंस कंपनियों से डाटा लिया करते थे। उसके बाद बंद पड़ी हुई पॉलिसी के लिए फोन करके ठगी किया करते थे। फिर उसी व्यक्ति से ठगी की गई रकम को अन्य कई प्रकार से वापस करने को कहते या रकम खत्म हो जाने का डर दिखाते और फिर से ठगी किया करते थे। इसी प्रकार इन्होंने पीड़ित संजय से 71 लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article