ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime: कलयुगी बेटी का कांड! प्रेमी के साथ मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 03:05 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक मजदूर की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की आरोपी नाबालिग बेटी को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए मृतक की बेटी से पूछताछ की थी। पूछताछ में हत्या के मामले का खुलासा हो गया।

Image

गौतमबुद्धनगर में नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की कर डाली हत्या

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर के जेवर कोतवाली का है मामला
  • दो दिन पहले मजदूर का फेंका हुआ शव मिला था
  • पिता करता था बेटी के प्रेम-प्रसंग का विरोध


Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर पुलिस के कोतवाली जेवर में करीब 2 दिन पहले एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शव को घर से कुछ दूरी पर ही फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की नाबालिग बेटी को अभिरक्षा में लेते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने ही मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि, मूलरूप से कानपुर निवासी 50 वर्षीय पंचम करीब 30 वर्ष से अपने परिवार के साथ जेवर में रहा करता था। जिसकी पत्नी की करीब 17 दिन पूर्व मौत हो चुकी है। उसकी एक नाबालिग बेटी और एक बेटा भी उसके साथ रहा करते थे। बुधवार को घर से कुछ दूरी पर पंचम का शव पाया गया था, पुलिस के मुताबिक, बेरहमी से सिर को कुचलकर मजदूर पंचम की हत्या की गई थी।

इस वजह से बेटी ने कराई हत्या

पुलिस ने प्रकरण में जांच करते हुए गुरुवार की देर शाम को इस मामले में उसकी नाबालिग बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पूरा मामला खुल गया। मृतक की बेटी ने पुलिस को बताया कि, उसने अपने प्रेमी हरवेन्द्र निवासी जेवर कस्बा से अपने पिता की हत्या करवाई थी। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी हरवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया है कि, मृतक की बेटी से उसके प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी पंचम को थी। जिसकी वजह से वह प्रेम-प्रसंग का विरोध करता था। इसी बात से गुस्से में आकर दोनों ने मिलकर पंचम की हत्या का प्लान बनाया था।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

आरोपी प्रेमी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि, जब पंचम अपने पड़ोस के एक व्यक्ति के घर से वापस लौट रहा था। उसी दौरान गली में अकेला पाकर उसने पीछे से उस पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। इस घटना में पंचम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका के साथ मिल कर पंचम के शव को घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया। पुलिस को स्थानीय लोगों से शव मिलने की जानकारी हुई। जेवर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, मृतक की बेटी ने अपने प्रेमी से ही पिता की हत्या करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग बेटी को अभिरक्षा में ले लिया है। आरोपी प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article