ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Authority Plan: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बकायेदारों की अब खैर नहीं, प्राधिकरण करेगी ये सख्त कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 08:05 PM IST

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से जिन भूखंड लेने वालों के यहां पैसा बाकी है, उनका आवंटन रद्द किया जाएगा। नए सिरे से आवंटन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने इसको लेकर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अगर बकायेदार री-शेड्यूलमेंट पॉलिसी के अंतर्गत आवेदन करके बकाया राशि नहीं देंगे तो आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

Image

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भूखंड आवंटन लेने वाले बकायेदारों पर लेगी सख्त एक्शन (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • डिफॉल्टर आवंटियों के भूखंड किए जाएंगे रद्द
  • प्राधिकरण पर कर्ज का सीईओ ने दिया हवाला
  • बकायेदारों के भूखंड का आवंटन रद्द कर नए सिरे से होगा आवंटन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में डिफॉल्टर आवंटियों की शामत आने वाली है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने विभागवार क्रम से समीक्षा की है। रितु माहेश्वरी ने आदेश दिया है कि डिफॉल्टर आवंटियों की सूची तैयार की जाए। जो पैसा नहीं दें रहे उनके आवंटन रद्द करके जमीन पर कब्जा किए जाएं। इससे जो भूखंड हासिल होंगे, उनकी नए सिरे से स्कीम निकालकर आवंटन योजना लाई जाएगी।

बता दें कि सीईओ ने कहा कि एक तरफ अथॉरिटी भारी भरकम कर्ज के बोझ तले दबी हुई है। हर साल सैकड़ों करोड़ रुपए बतौर ब्याज चुकाने पड़ते हैं। दूसरी तरफ डिफॉल्टर प्राधिकरण का पैसा देने के लिए तैयार ही नहीं हैं। अब ऐसे लोगों, संस्थाओं और कंपनियों के प्रति कोई रियायत नहीं होगी।

रद्द करने के बाद नई स्कीम से होगा आवंटन

मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने संपत्ति से जुड़े सभी विभागों की समीक्षा की है और आवंटन शीघ्र रद्द करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही अब तक जिन आवंटियों के भूखंड आवंटन निरस्त कर दिए गए हैं, उन भूखंडों पर तत्काल कब्जा प्राप्त करने के बाद नई स्कीमों के जरिए आवंटित करने को भी कह दिया गया है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने औद्योगिक, संस्थागत, आईटी, बिल्डर और वाणिज्यिक विभाग की क्रमवार समीक्षा की। प्राधिकरण का बकाया न जमा करने वाले आवंटियों के आवंटन रद्द करने के सख्त निर्देश पूर्व में भी दिए थे, उसके बाद से अब तक कितने आवंटन रद्द हुए हैं, सीईओ ने इसकी भी जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

बिल्डरों की प्रॉपर्टी जब्त करने के निर्देश

बता दें कि सीईओ ने बिल्डर से संबंधित विभाग से कहा है कि बकाया भुगतान न देने वाले बिल्डरों की सभी अनसोल्ड प्रॉपर्टी जब्त कर ली जाएं। उनसे बकाया धनराशि की रिकवरी शुरू करें। अगर प्लॉट पर निर्माण नहीं हुआ है तो आवंटन रद्द करने के बाद कब्जा प्राप्त कर लें। सीईओ ने बोर्ड से अप्रूव्ड री-शेड्यूलमेंट पॉलिसी का आदेश शीघ्र जारी करके इस नीति को लागू करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर कोई भी बकाएदार री-शेड्यूलमेंट पॉलिसी के अंतर्गत आवेदन नहीं कर रहा और प्राधिकरण का बकाया भुगतान नहीं करता है तो उनका आवंटन तत्काल रूप से निरस्त कर दिया जाए।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें