ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: शहरवासियों को होली पर मिलेगा तीन टाइम पानी, पानी की दिक्कत होने पर इन नंबरों पर फोन कर मंगा सकेंगे टैंकर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 03:14 PM IST

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के लोगों को होली के दिन पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसके लिए पहल की है। होली के दिन तीन बार पानी आएगा। पानी से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आने की शिकायत करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं।

Image

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने होली के दिन पानी की समस्या को दूर करने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • होली के दिन तीन बार होगी पानी की सप्लाई
  • पानी की दिक्कत होने पर टैंकर से पानी पहुंचाएगा प्राधिकरण का टैंकर
  • होली के दिन जलापूर्ति संबंधित शिकायत के लिए प्राधिकरण ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए एक गुड न्यूज है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में होली के दिन तीन बार जलापूर्ति करने का प्लान है। ग्रेटर नोएडा वासी इस पर्व को अच्छे तरीके से मना सकें इसके मद्देनजर प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने जलापूर्ति विभाग को ये निर्देश जारी किए हैं। अगर कहीं पानी से संबंधित दिक्कत होती है तो वहां टैंकर से पानी पहुंचाने के इंतजाम कर दिए गए हैं।

बता दें कि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी का टैंकर मंगवाने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए हैं। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने शहरवासियों से पानी का दोहन न करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि, शहरवासी होली का त्योहार हर्षोल्लास, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।

इन नंबरों पर होली के दिन करें पानी से संबंधित शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने जल विभाग को होली के दिन सुबह और शाम के अलावा दोपहर में भी जलापूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। जल विभाग ने इसकी तैयारी भी कर ली है। प्राधिकरण की एसीईओ मेघा रूपम ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 8 मार्च को सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े नौ बजे तक, दोपहर में 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक और शाम में 7 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक जलापूर्ति करने का प्लान है। इसके बावजूद अगर पानी की समस्या आ रही हो तो उसके लिए प्राधिकरण ने मोबाइल नंबर जारी कर दिए हैं। प्राधिकरण की ओर से जारी मोबाइल नंबर 9811839456, 8285944973, 9876763995, 9654302913, 9899331572, 9871090100 और 8377911380 पर शहर के लोग संपर्क कर सकते हैं।

जलापूर्ति के नेटवर्क को करें दुरुस्त

जानकारी के लिए बता दें कि, प्राधिकरण की एसीईओ मेघा रूपम ने पी 3 में जलापूर्ति नेटवर्क का जायजा लिया। ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टर के निवासियों के लिए बेहतर जलापूर्ति करने के निर्देश भी दिए। एसीईओ ने जल विभाग की टीम से कहा है कि, गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति से जुड़े नेटवर्क को दुरुस्त करने के काम शीघ्रता से करें। गर्मी के मौसम में कहीं भी सप्लाई बाधित हो रही है तो तत्काल टैंकर से पानी की सप्लाई करें। प्राधिकरण की एसीईओ मेघा रूपम ने सप्लाई बाधित होने की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर जाकर उसे दुरुस्त करने को कहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article