ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Authority Plan: शहर के इस चौराहे को प्राधिकरण ने किया बंद, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, जानिए नया रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 04:50 PM IST

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के विश्व भारती चौराहे को बंद करने का निर्णय लिया है। इसके विकल्प के तौर पर सूरजपुर-कासना मार्ग पर दो यू-टर्न बना दिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस चौराहे पर आए दिन होने वाली दुर्घटना और भारी मांग के चलते इसको बंद करने का फैसला लिया है।

Image

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के विश्व भारती चौराहे को आवागमन के लिए किया बंद

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर के लोगों की मांग पर विश्व भारती चौराहे को किया गया बंद
  • इस रास्ते पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए बनाए गए दो यू-टर्न
  • चौराहे पर यातायात संभालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा शहर के विश्व भारती चौराहे को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बंद करवा दिया है। इस चौराहे को पार करने के लिए सूरजपुर-कासना मार्ग पर दो यू-टर्न विकल्प के तौर पर तैयार किए गए हैं। अब इन यू-टर्न से ही लोगों को आवागमन करना होगा। प्राधिकरण के इस निर्णय से इस मार्ग पर सफर करने वालों को काफी राहत मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने यह फैसला शहर के लोगों की भारी मांग करने के बाद लिया है। बता दें कि, इस चौराहे पर यातायात नियंत्रण की कोई रेगुलर व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। जिससे यहां आए दिन अकसर दुर्घटनाएं होती रहती थीं।

सोशल मीडिया पर भी चौराहे को बंद करने की गई मांग

ग्रेटर नोएडा के इस मार्ग से गुजने वाले और स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्रेटर नोएडा शहर के सबसे व्यस्त मार्ग सूरजपुर-कासना रोड पर विश्व भारती स्कूल के पास अथॉरिटी ने एक चौराहा बनवाया था। लेकिन इस चौराहे पर यातायात नियंत्रण की रेगुलर व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। रेड लाइट और गोल चक्कर नहीं होने के चलते विश्व भारती चौराहे पर आए दिन जाम और दुर्घटना की समस्या होती रहती थीं। शहर के लोगों ने प्राधिकरण को इस समस्या से अवगत कराया। लोगों की ओर से लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस चौराहे को बंद करने की मांग उठती थी।

चौराहे पर हुए हादसों में जा चुकी हैं जानें

बता दें कि, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की ओर से लोगों की मांग पर चौराहे को बंद कर यू-टर्न बना दिया गया है। चौराहे से कुछ दूर पर यू-टर्न बनवा दिए गए हैं। जिससे सूरजपुर-कासना रोड पर वाहन बगैर किसी रुकावट रफ्तार भरेंगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह फैसला शहर के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस चौराहे के बंद होने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। लोगों को इस मार्ग से यात्रा करने में किसी तरह का भय नहीं रहेगा। यहां रोजमर्रा होने वाली दुर्घटनाएं अब नहीं हो सकेंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस चौराहे पर हुए एक्सीडेंट्स में कई लोग जान गवां चुके हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article