ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में चार नए पावर प्लांट बनेंगे, अब मिलेगी बिजली कटौती से आजादी

अब जल्द ही ग्रेटर नोएडा के आस-पास के 118 गांवों में बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई में और अधिक सुधार किया जा रहा है। जिससे बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत न हो और आने वाले गर्मी के महीनों में लोगों को बिजली से राहत मिल सके-

Image

अब मिलेगी बिजली कटौती से राहत

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा और इसके आस-पास रहने वालों को अब जल्द ही बिजली कटौती से राहत मिल जाएगी। ग्रेटर नोएडा के शहरी और इसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली में सप्लाई में और अधिक सुधार होगा। इसके लिए चार नए विद्युत सबस्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। इन विद्युत सबस्टेशनों को जुलाई से चालू किया जाएगा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) को ग्रेटर नोएडा शहर और आसपास के 118 गांवों में बिजली सप्लाई की जिम्मेदारी दी गई है। बढ़ती गर्मी में बिजली की मांग 500 मेगावाट तक पहुंच गई है। आगे जुलाई, अगस्त और सितंबर में इसकी मांग लगभग 750 मेगावाट तक पहुंच सकती है। इसके लिए जुलाई तक इसे चालू किया जाएगा ताकि आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं होगी।

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर के 118 गांवों में बिजली सप्लाई

ग्रेटर नोएडा शहरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई में और अधिक सुधार होगा। इसके लिए चार नए विद्युत सबस्टेशन बनकर तैयार कराए गए हैं। इन्हें जुलाई में में चालू कर दिया जाएगा। ग्रेनो वेस्ट के गांव जलपुरा के पास बना सबस्टेशन चालू भी हो गया है। ग्रेटर नोएडा शहर और आसपास के 118 गांवों में बिजली सप्लाई की जिम्मेदारी नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के पास है।

बिजली आपूर्ति में कोई नहीं होगी दिक्कत

इस भीषण गर्मी में बिजली की मांग लगभग 500 मेगावाट तक पहुंच गई है। उम्मीद है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में यह मांग 750 तक पहुंच जाएगी। जबकि उपलब्धता 850 मेगावाट तक है। इस समय ग्रेटर नोएडा वेस्ट और औद्योगिक सेक्टर-8 और 10 में लोड बढ़ रहा है। इसको देखते। ने हुए ही इन क्षेत्रों में सबस्टेशन का निर्माण किया गया है। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-8 और इकोटेक-10 में बन रहा 132/33 केवी का सबस्टेशन जुलाई में चालू हो जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

जरूरत के हिसाब से होगी बिजली आपूर्ति

वहीं,नॉलेज पार्क 5 का सबस्टेशन इस महीने के आखिरी तक चालू हो जाएगा। एनपीसीएल ने वर्ष: 2027-28 की जरूरत के हिसाब से बिजली आपूर्ति की तैयारी की है। अब इससे आगे की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अफसरों के. साथ बैठक की जा रही है। नोएडा एयरपोर्ट के उड़ान भरने के बाद ग्रेटर नोएडा की बसावट बढ़ाना तय है।

शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली सप्लाई

ऐसे में एहतियात के तौर पर पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। एनपीसीएल का दावा है कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे और क्षेत्र के गांवों में औसतन 18 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है।

किस सबस्टेशन से कितनी बिजली

आरसी ग्रीन- 350 मेगावाट

सूरजपुर-100 मेगावाट

नोएडा सेक्टर 123- 100 मेगावाट

नोएडा सेक्टर 148-100 मेगावाट

जुलाई तक 4 नए सबस्टेशन होंगे चालू

महाप्रबंधक एसएन गांगुली का कहना है कि भविष्य में शहर की जरूरत के हिसाब से से विद्युत आपूर्ति की तैयारी की जा रही है। जुलाई तक चार नए सबस्टेशन चालू हो जाएंगे। इसके बाद 2027-28 तक विद्युत आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article