ग्रेटर नोएडा

Greater Noida में फ्लैट के अंदर गांजे की खेती, डार्कवेब से होती थी सप्लाई; एक गिरफ्तार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक फ्लैट के अंदर गांजे की खेती कर रहा था, जिसका भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि फ्लैट के अंदर युवक हाई टेक तकनीक से गांजे की की खेती कर रहा था-

Image

ग्रेटर नोएडा में फ्लैट में हाई-टेक तरीके से गांजे की खेती

Photo : Times Now Digital

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के एक सोसाइटी में एक शख्स को फ्लैट के अंदर हाई-टेक तरीके से गांजे की खेती करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी राहुल, जो पिछले चार महीने से प्रीमियम गांजा (OG) गमलों में उगा रहा था, इसे डार्क वेब के माध्यम से सप्लाई करता था। नारकोटिक्स और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी में यह खुलासा हुआ है, जिससे सभी हैरान रह गए। आरोपी ने पूरे फ्लैट को गांजे की नर्सरी बना रखा था।

सोसाइटी के एक फ्लैट में गांजे की अवैध खेती

जानकारी के अनुसार, नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस को ग्रेटर नोएडा के पार्श्वनाथ पैनोरमा सोसाइटी के एक फ्लैट में गांजे की अवैध खेती की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना बीटा 2, नारकोटिक्स सेल, और थाना इकोटेक 1 पुलिस ने मिलकर आरोपी राहुल के फ्लैट में छापा मारा। फ्लैट में घुसते ही टीम ने देखा कि आरोपी ने कई कमरों में 50 से अधिक गमलों में प्रीमियम गांजा उगाया हुआ था।

डार्क वेब के जरिए गांजे की सप्लाई

फ्लैट के अंदर प्राकृतिक धूप की कमी को पूरा करने के लिए, उसने विशेष प्रकार की लाइट्स का उपयोग किया था, जो पौधों के लिए सनलाइट जैसा माहौल बना देती हैं। आरोपी राहुल इस गांजे की सप्लाई डार्क वेब के जरिए ऑन-डिमांड करता था, जिससे नारकोटिक्स और पुलिस के अधिकारी उसकी चालाकी देखकर हैरान रह गए।

पुलिस ने फ्लैट से लाखों रुपये का गांजा किया जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने फ्लैट से लाखों रुपये का गांजा जब्त किया। फिलहाल, आरोपी राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी मूलरूप से मेरठ का रहने वाला है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क की जांच में लगी हुई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इसमें कोई और व्यक्ति भी शामिल है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article