गुरुग्राम

Palwal Fire Video: खुदाई के दौरान PNG गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट, आग में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत

पलवल में पीएनजी गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट होने से आग लग गई। इस हादसे में तीन दुकानें और एक जेसीबी मशीन भी आग की चपेट में आ गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू लिया है। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

Image

पलवल में PNG पाइपलाइन में ब्लास्ट

PNG Gas Pipeline Blast in Palwal: हरियाणा के पलवल में खुदाई के दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट हो गया और जोरदार आग लग गई। इस दौरान 6 दुकानें और खुदाई कर रही जेसीबी मशीन भी आग की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया।

ज्यादा गहरी खुदाई के कारण हुआ ब्लास्ट

यह घटना पलवल में पुराना जीटी रोड पर लाजपत राय पार्क के पास की है। जहां पेयजल पाइपलाइन में लीकेज को ठीक करने के लिए जेसीबी मशीन खुदाई कर रही थी। इसी दौरान अधिक गहराई में खुदाई करने के कारण पीएनजी गैस पाइपलाइन लीक हो गई। जिससे पीएनजी गैस का लीक होने लगी , जिससे धमाका हो गया और आग लग गई।

6 दुकानें आग में जली

आग की ऊंची लपटों को देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पाइपलाइन के पास चाय बना रहा व्यक्ति खोदे गए गड्ढे में गिर गया। जिसके कारण आग में बुरी तरह झुलसने से उसकी मौत हो गई। जिसकी पहचान शिव विहार निवासी हरि चंद सिंगला के तौर पर हुई है। इस दुर्घटना में जेसीबी मशीन का ड्राइव और 2 दुकानदार भी आग से झुलस गए हैं। साथ ही 6 दुकानें भी जल गई हैं। जिनमें एक चाय बनाने वाले की दुकान और 2 बैटरी बेचने वाली दुकान भी शामिल हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article