Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक माना जाता है। यहां देश-दुनिया से आकर लोग निवास किया करते हैं। लाखों लोगों को इस शहर ने रोजी रोजगार के अवसर दिए हैं। यहां के रहने वालों के लिए ग्रेटर नोएडा के आसपास कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं। इन पर्यटन स्थलों पर आप अपने वैलेंटाइन के साथ विजिट करने का प्लान बना सकते हैं।
बता दें कि, वैलेंटाइन वीक चल रहा है, तो आपके मन में आता होगा कि अपने पार्टनर के साथ कहीं शहर से बाहर घूम जाएं। अगर आप भी ग्रेटर नोएडा के निवासी हैं और वैलेंटाइन वीक में घूमने के लिए आसपास की कोई जगह ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी तलाश पूरी करने में थोड़ी हेल्प कर देते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहों
के बारे में जहां पर आप इस वैलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ अच्छे पल गुजार सकते हैं।
फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा
ग्रेटर नोएडा से फतेहपुर सीकरी ढाई से तीन घंटे में पहुंचा जा सकता है। दुनिया का सबसे ऊंचा प्रवेश द्वार बुलंद दरवाजा यहीं पर है। बुलंद दरवाजा मुगल वास्तुकला का एक अनोखा और अविश्वसनीय उदाहरण है। बुलंद दरवाजा लाल और बलुआ पत्थर से बनाया गया है, और इसके द्वार को काले और सफेद संगमरमर से डिजाइन किया गया है। शाम के वक्त इसकी सुंदरता देखने योग्य होती है।
