प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि, कैबिनेट को भेज प्रस्ताव में कहा गया था कि जिस दर पर नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, उसी दर पर यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र द्वारा जेवर तहसील में किए जा रहे जमीन अधिग्रहण में भी मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक एक ही तहसील में मुआवजे की दो दरें चल रही थी, जिससे किसान नाराज थे और जमीन अधिग्रहण में भी समस्या आ रही थी। अभी तक जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित होने वाली जमीनों का रेट को 3,100 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से दिया जा रहा था। जबकि अन्य परियोजनाओं के लिए ली गई जमीनों के लिए किसानों को 2,322 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जा रहा था।
ग्रेटर नोएडा
Greater Noida: गौतमबुद्धनगर के लोगों के लिए खुशखबरी, अब एक ही दर पर होगा जमीन अधिग्रहण, यह है रेट
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 15, 2023, 06:08 PM IST
Greater Noida: गौतमबुद्धनगर के किसानों के लिए खुशखबरी है। यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण की जाने वाली जमीनों का मुआवजा अब जेवर एयरपोर्ट के बराबर कर दिया गया है। अब जिले के अंदर प्राधिकरण द्वारा ली जाने वाली सभी जमीनों का मुआवजा एक समान दिया जाएगा। अभी तक किसानों को मिलने वाले मुआवजा राशि में भारी अंतर था।
बनने के बाद ऐसे दिखेगा जेवर एयरपोर्ट
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- राज्य की कैबिनेट मीटिंग में एक समान मुआवजा प्रस्ताव पर लगी मुहर
- गौतम बुद्ध नगर जिले में अब किसानों को मिलेगा एक समान मुआवजा
- एक समान मुआवजा से जिल के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ
