ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के इन सेक्टरों में आज तीन घंटे तक बिजली रहेगी गुल, जानें क्या है माजरा

ग्रेटर नोएडा के पांच सेक्टर में आज 3 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। एनसीपीएल की ओर से आज मरम्मत कार्य किया जाना है, जिसकी वजह से इन इलाकों में बिजली नहीं आएगी। बिजली कटौती से कितने इलाके प्रभावित होंगे, आइए जानते है:

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida Electricity Cut: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। आज पांच सेक्टरों में कुछ घंटों के लिए बिजली गुल रहेगी। इस दौरान एनसीपीएल की ओर से मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

इन इलाकों में कटी रहेगी बिजली

एनपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी सुबोध त्यागी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1, टेकजोन-4, इकोटेक एक्सटेंशन-1, इंडस्ट्रियल क्षेत्र साइट-5 में पावर सप्लाई बाधित रहेगी। जिसकी वजह से स्टेलर वन, सीआरसी सबलाइम, फ्लोरा हेरिटेज, रिदम काउंटी, मॉर्फियस प्रतीक्षा, अरिहंत अंबर, एआईजी रॉयल, रुद्र पैलेस हाइट्स, एनसीआर मोनार्क, एक्सप्रेस एस्ट्रा, देविका गोल्ड होम्स और राजहंस सोसाइटी बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा बिसरख और ऐमनाबाद वाणिज्यिक उपभोक्ता, बिसरख ब्लॉक कार्यालय, बिसरख डिस्पेंसरी,बिसरख पुलिस स्टेशन आदि इलाकों में भी बिजली सप्लाई ठप रहेगी।

औद्योगिक सेक्टर में भी बिजली कटौती

बुधवार को टेकजोन-4 में शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। वहीं नेचर मिरेकल में भी दोपहर 3:15 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा औद्योगिक सेक्टर में भी बिजली कटौती होगी। मरम्मत कार्य की वजह से बिजली आपूर्ति आज प्रभावित होगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article