ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में 8 साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप, ऑटो ड्राइवर की हरकत के बाद मासूम अस्‍पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में आठ साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डिजिटल रेप का आरोपी एक ऑटो ड्राइवर है। इस मामले में पीड़ित पर‍िवार ने आरोपी के खिलाफ दनकौर कोतवाली में केस दर्ज कराया है, ज‍िसके बाद आरोपी की तलाश जारी है। बच्‍ची का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

Image

दनकौर में ऑटो ड्राइवर ने किया नाबालिग बच्ची के साथ डिज‍िटेल रेप

ग्रेटर नोएडा में 8 साल की बच्ची के साथ डिजिटल रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में एक ऑटो ड्राइवर ने बच्ची को डिज‍िटेल रेप का शिकार बनाया। बच्‍ची को माता-प‍िता ने मासूम को इस घटना के बाद अस्‍पताल में भर्ती करवाया है।

मूल रूप से अलीगढ़ न‍िवासी मह‍िला ने पुल‍िस को शिकायत दी है क‍ि वो और उनके पत‍ि ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में जॉब करते हैं। रव‍िवार शाम वे जब घर पहुंचे तो उन्‍हें अपनी आठ वर्षीय बेटी रोती हुई म‍िली। बेटी ने बताया कि दनकौर रेलवे स्‍टेशन के पास रहने वाले ऑटो ड्राइवर दीपक ने उसके साथ गलत काम किया है।

घटना की जानकारी होने पर पीड़ित पर‍िवार अपनी बच्‍ची को लेकर दनकौर कोतवाली पहुंचा, जहां आरोपी ऑटो ड्राइवर दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बच्ची का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। दनकौर कोतवाली के प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया क‍ि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर ल‍िया गया है और उसकी तलाश जारी है।

क्‍या होता है ड‍िज‍िटल रेप

ब‍िना अनुमत‍ि के किसी बच्ची या मह‍िला के साथ हाथ या पैर की उंगलियों से यौन शोषण क‍िए जाने को ड‍िज‍िटल रेप कहा जाता है। साल 2012 तक ये हरकत छेड़ाछाड़ के दायरे में आती थी, लेक‍िन न‍िर्भया केस के बाद इसे यौन उत्‍पीड़न का अपराध मानते हुए पॉक्सो एक्ट में शामिल क‍िया गया।

क‍ितनी होती है सजा

साल 2019 में जो मामला सामने आया था, उसमें दौषी को गौतम बुद्ध नगर की जिला कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही 50000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। ज्‍यादातर मामलों में पीड़िता नाबालिग होती हैं, ज‍िसकी वजह से ये पॉक्‍सो एक्ट में आता है। इसके मुताब‍िक ऐसे मामलों में 20 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा होती है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article