ग्रेटर नोएडा

दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लिए लग्जरी बस, किराया मात्र 199 रुपये

दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL जल्द ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए देश की पहली लग्जरी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। DIAL का यह कदम न सिर्फ यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के परिवहन ढांचे में एक नई दिशा भी जोड़ेगा।

Image

दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लिए चलेंगी लग्जरी बसें

दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए हवाई सफर का प्रमुख केंद्र है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोहना और सोनीपत जैसी जगहों के यात्री दिल्ली एयरपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। इन जगहों से एयरपोर्ट आने-जाने के लिए वह प्राइवेट गाड़ियों, टैक्सी सेवा और मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL ने एक बड़ा कदम उठाते हुए जल्द ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए देश की पहली लग्जरी बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।

इस सेवा को इंटर-सिटी बस सर्विस प्रोवाइडर्स 'FlixBus' के साथ मिलकर शुरू किया जा रहा है। यह प्रीमियम सेवा यात्रियों को सस्टेनेबल और किफायती यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी। DIAL के अनुसार, यात्री सिर्फ 199 रुपये में इस लग्जरी सेवा का लाभ उठा सकेंगे। फिलहाल करीब 20 प्रतिशत यात्री दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं। उम्मीद है कि नई सेवा इस हिस्सेदारी को और बढ़ाएगी, क्योंकि यह यात्रियों को एक भरोसेमंद और आरामदायक यात्रा विकल्प प्रदान करेगी।

FlixBus सेवा यात्रियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसमें नोएडा व ग्रेटर नोएडा के प्रमुख स्थानों को जोड़ा जाएगा। इनमें नोएडा सेक्टर 16, बॉटनिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स रोड, जेपी विशटाउन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी और ग्रेटर नोएडा में परी चौक जैसे अहम पड़ाव शामिल होंगे।

FlixBus में मिलेंगी ये सुविधाएं

FlixBus से यात्रा का औसत समय ट्रैफिक के अनुसार 130 से 180 मिनट तक रहने की संभावना है। इन लग्जरी बसों में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनमें रीयल-टाइम ट्रैकिंग, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त लगेज स्पेस और आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें शामिल हैं।

DIAL के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने FlixBus के साथ इस साझेदारी को काफी अहम बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल न सिर्फ हवाई यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी, बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता को भी कम करते हुए सस्टेनेबल अर्बन मोबिलिटी को भी बढ़ावा देगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग की व्यवस्था भी बेहद आसान रखी गई है। टिकट FlixBus ऐप, आधिकारिक वेबसाइट (flixbus.in), रेडबस, मेकमाईट्रिप और पेटीएम जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा, दिल्ली एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों पर ऑफलाइन टिकट काउंटर भी मौजूद रहेंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान