Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को बिसरख में किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। करीब 25 हजार वर्ग मीटर की जमीन को खाली करा लिया गया। कुछ लोगों ने बिसरख में अवैध कॉलोनी विकसित करने के बाद जमीन कब्जाने की कोशिश की थी। खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
बता दें कि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने परियोजना विभाग व भूलेख विभाग को अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए निर्देश जारी किए थे। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी शरदपाल के नेतृत्व में वर्क सर्किल तीन के प्रभारी आरए गौतम, प्रबंधक राजेश व सहायक प्रबंधक राजीव कुमार की टीम ने पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। बता दें कि, बिसरख के खसरा नंबर 745, 746 और 747 की 25 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से मकान और दुकान बनाने का काम चल रहा था।
