ग्रेटर नोएडा

Amrapali Flats: 21 हजार निवेशकों के लिए खुशखबरी, इस महीने तक बायर्स को मिलेगा सपनों का घर

Amrapali Flats: लंबे समय से इंतजार कर रहे निवेशकों को अब अपने सपनों का घर मिल जाएगा। आम्रपाली के 21 हजार निवेशकों को घर मिलने की डेडलाइन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताई गई है।

Image

21 हजार बायर्स को मिलेगा सपनों का घर

Photo : iStock

Amrapali Flats: आम्रपाली के निवेशकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली प्रोजेक्ट के निवेशकों को जल्द ही उनके सपनों का घर मिलने वाला है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को अब फ्लैट के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हाल ही में आम्रपाली के कोर्ट रिसीवर और अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने फ्लैट मिलने की डेडलाइन के बारे में लोगों को जानकारी दी है। करीब 21 हजार निवेशकों का लंबे समय का इंतजार खत्म होने वाला है, जिसके बाद वह अपने सपनों के घर में शिफ्ट हो सकेंगे।

कब मिलेगा 21 हजार निवेशकों को उनका फ्लैट

मिली जानकारी के अनुसार, 21 हजार निवेशकों को उनका घर इस साल ही मिल जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी डेडलाइन के अनुसार, एनबीसीसी सभी 21 हजार निवेशकों को दिसंबर 2024 तक उनका घर देगा। एनबीसीसी ने इसके साथ अपना लक्ष्य निर्धारित किया है। एनबीसीसी के सीएमडी केपी महादेव स्वामी ने बताया कि 21 हजार फ्लैट दिसंबर 2024 तक और अन्य 1000 के करीब फ्लैट मार्च 2025 तक पूरे हो जाएंगे। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा है कि फ्लैट के खरीदारों को इस साल के अंत में उनके सपनों का घर मिल जाएगा। इसके अलावा जो घर शेष रह गए हैं वो मार्च 2025 तक मिलेंगे।

आम्रपाली की पांच आवासीय योजना ग्रेनो प्राधिकरण ने 75 एकड़ की जमीन पर आम्रपाली की पांच आवासीय परियोजनाओं के विकास की अनुमति एनबीसीसी को दी है। मिली जानकारी के अनुसार, 75 एकड़ की इस जमीन पर 80 आवासीय टावर का निर्माण किया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2019 में जैसे ही एनबीसीसी ने जब से प्रोजेक्ट अपने हाथ में लिया है तब से 38 हजार फ्लैटों में से 16 हजार फ्लैटों को पूरा किया है। तैयार फ्लैटों में से 6 हजार फ्लैट खरीदारों को सौंप दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ खरीदारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम भी पूरा किया जा रहा है।

एनबीसीसी करेगी 13 हजार नए फ्लैटों का निर्माण

एनबीसीसी द्वारा 10 हजार करोड़ के निवेश के साथ 13 हजार नए फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। नए फ्लैट के निर्माण के लिए एनबीसीसी को ग्रेनो प्राधिकरण की अनुमति मिल गई है। इन नए फ्लैटों के बिक्री से करीब 15 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान