शहर

ग्रेटर नोएडा में गंगाजल पाइपलाइन की खुदाई बनी हादसे की वजह, खुले गड्ढे में गिरी कार

ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 रेलवे विहार में एक कार गहरे गड्ढे में गिर गई। गनीमत की बात है कि चालक सुरक्षित बच गया। यह गड्ढा गंगाजल पाइपलाइन की खुदाई के बाद खुला छोड़ दिया गया था। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Image

GN Accident

Photo : Times Now Digital

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित अल्फा-1 रेलवे विहार में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल गंगाजल पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था, जिसमें एक कार गिर गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत की बात है कि चालक की जान बच गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की।

क्रेन से कार को बाहर निकाला गया

इस घटना के बाद क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों वहां मौजूद नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कार को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नहीं

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गंगाजल पाइपलाइन की खुदाई के बाद न तो गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। ऐसे में रात या कम रोशनी के समय वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा जानलेवा साबित हो सकता था। इस हादसे के बाद घटनास्थल लोगों की भीड़ जुट गई और प्राधिकरण के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से किसी की जान भी जा सकती थी।

ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में ठेकेदार और प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत जरूर लगाए जाएं, ताकि आने वाले समय इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article