गाजियाबाद

Shamli News: ड्यूटी रूम में 'सगाई का जश्न': डॉक्टर का डांस वीडियो वायरल, जारी किया नोटिस

Shamli Video: यूपी के शामली जिले में एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर का युवती के साथ ड्यूटी रूम में डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने डॉक्टर के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

Shamli Video: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला में स्थित स्वास्थ्य केंद्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सरकारी महकमे में हलचल मचा दी है। अस्पताल में तैनात डॉक्टर वकार सिद्दीकी का एक युवती के साथ अस्पताल के ड्यूटी रूम में डांस करते हुए वीडियो सामने आया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पूरे अस्पताल में चर्चा का विषय बन गया है।

सगाई की खुशी में ड्यूटी रूम में डॉक्टर ने किया डांस

बताया जा रहा है कि ड्यूटी रूम में डांस, डॉक्टर ने अपनी सगाई की खुशी में आयोजित एक छोटी पार्टी के दौरान किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में उनके साथ डांस कर रही युवती उनकी मंगेतर है। वायरल वीडियो में डॉक्टर वकार सिद्दीकी बनियान और पैंट में नजर आ रहे हैं। डेढ़ मिनट की यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने जारी किया नोटिस

कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने वीडियो में दिख रहे डॉक्टर वकार सिद्दीकी को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है। उनका कहना कि यह मामला खुली अनुशासनहीनता का है। नोटिस जारी होने के साथ ही, डॉक्टर से ड्यूटी रूम भी खाली करा लिया गया है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है, ताकि इस पर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके।

बताया जा रहा है कि जब इस संबंध में डॉक्टर वकार सिद्दीकी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। डॉक्टर वकार सिद्दीकी करीब चार माह पहले ही दो साल के कॉन्ट्रैक्ट (Contract) पर अस्पताल में सेवा के लिए तैनात हुए थे। अब देखना ये है कि उच्च अधिकारी द्वारा डॉक्टर वकार सिद्दीकी के खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले में क्या अंतिम कार्रवाई की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article