गाजियाबाद

नीले ड्रम वाली मुस्कान ने जेल में दिया बेटी को जन्म, कहां रहेगी बच्ची? सौरभ के परिवार ने कहा - DNA टेस्ट कराएंगे

मेरठ में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की जान लेने वाली मुस्कान ने एक नई जिदंगी को जन्म दिया है। 24 नवंबर की शाम उसने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया है। सौरभ के परिजनों का कहना है कि वे बच्ची का डीएनए टेस्ट कराएंगे।

Image

मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया

Blue Drum Murder Case: पति की हत्या कर नीले ड्रम में लाश दफन करने वाली मुस्कान रस्तोगी फिर से मां बन गई है। 24 नवंबर को उसने बेटी को जन्म दिया है। इत्तेफाक की बात ये है कि मुस्कान के पति सौरभ का जन्म भी 24 नवंबर को ही हुआ था। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि ये बच्ची पति सौरभ की है या बॉयफ्रेंड साहिल की। सौरभ के बड़े भाई राहुल ने कहा है कि हम लोग मुस्कान की बेटी का डीएनए टेस्ट कराएंगे। अगर बच्ची सौरभ की है, तो उसे हम अपनाएंगे।

गिरफ्तारी के समय डेढ़ माह प्रेग्नेंट थी मुस्कान

मुस्कान अपने पति सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उसने अपने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर 19 मार्च को इस वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के समय उसकी मेडिकल रिपोर्ट में वह डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट थी। 23 नंवबर की रात जेल के डॉक्टरों ने मुस्कान का चेकअप किया। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के साथ रेफर कर दिया। 24 नंवबर की शाम 6:50 बजे उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। यह मुस्कान की दूसरी बच्ची है। उसकी बड़ी बेटी पीहू अपने नाना-नानी के साथ रह रही है।

मुस्कान से नहीं मिलने आया परिवार

डॉक्टर ने बताया कि मुस्कान को गायनिक वॉर्ड में एडमिट कराया गया था। उसकी डिलीवरी 5 डॉक्टरों ने कराई। मुस्कान ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, उसका वजह ढाई किलो है। डॉक्टर के अनुसार मुस्कान अपनी बच्ची के लिए बहुत खुश है वह सुबह से ही अपनी बच्ची को गोद में लेकर लगातार दुलार रही है। उन्होंने बताया कि मुस्कान के परिवार से कोई मेडिकल अस्पताल नहीं आया। इस कारण जेल प्रशासन की ओर से ही बच्ची की दवाएं, कपड़े और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था की जा रही है।

मुस्कान की बेटी कहां रहेगी?

नियम के अनुसार भारत में एक नवजात बच्चा जेल में बंद अपनी मां के साथ 6 साल की उम्र तक रह सकता है। इसके बाद बच्चे को देखभाल के लिए किसी रिश्तेदार या सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट द्वारा चलाए जा रहे किसी इंस्टीट्यूशन के पास भेजना होता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल