गाजियाबाद

मुजफ्फरनगर में अजीबोगरीब मामला, पैसों के विवाद में सामने वाले पर चलाई गोली और खुद ही मर गया

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार की शाम एक अजीबोगरीब घटना हो गई। एक विवाद में एक शख्स ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया लेकिन पुलिस को थोड़ी देर बाद हमलावर की ही लाश मिल गई। हमलावर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Image

घटनास्थल की जांच कर रही पुलिस

Photo : Times Now Digital

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति को गोली मार दी। ये घटना उस समय सनसनीखेज हो गई जब हमलावर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले में जांच कर रही है।

क्या है मामला

दरसअल बुधवार रात छपार थाना क्षेत्र स्थित दतियाना गांव से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि विनोद नेता नाम के एक व्यक्ति को गांव के ही एक युवक, जिसका नाम दीपक है, उसने गोली मार दी है। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जहां मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति विनोद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि हमलावर दीपक कुछ ही दूरी पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके सिर में गोली मारी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या कहा अधिकारी ने

बताया जा रहा है कि बुधवार रात घायल व्यक्ति विनोद नेता और मृतक युवक दीपक के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों तरफ से गोली चली। बहरहाल इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि बुधवार शाम को लगभग 9:00 बजे के आसपास थाना छपार के गांव दतियाना से पुलिस के पास सूचना प्राप्त हुई की एक विनोद नाम के शख्स को दीपक नाम के शख्स ने गोली मार दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को रास्ते में घायल विनोद के परिजन उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर जाते मिले। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब छानबीन करना शुरू की, तो आसपास के युवकों ने बताया कि यहां से लगभग 300 मीटर दूर जो आरोपी शख्स है उसका शव पड़ा हुआ है। देखने पर लगा कि इस युवक के सर में गोली लगी हुई है। पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए इसमें फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाया गया और जो दोनों घटनास्थल हैं इनका एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी और थाने की टीम ने मुआयना किया। इसमें सभी जो चश्मदीद हैं उनसे बात की जा रही है और जितने भी तथ्य निकलकर आएंगे उनके अनुरूप अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रारंभिक तौर पर पूछताछ शुरू हुई है अभी कुछ भी स्पष्ट कह पाना ठीक नहीं होगा लेकिन पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है जो भी जांच में तथ्य निकलकर आएंगे आपको अलग से अवगत करा दिया जाएगा। अभी इसमें एक व्यक्ति घायल है जिसका मुजफ्फरनगर में इलाज चल रहा है। दूसरा व्यक्ति जिस पर गोली मारने का आरोप था उसका शव पुलिस को बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article