गाजियाबाद

Corona Virus: नोएडा में लगातार बढ़ रहे कोविड केस, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 43

नोएडा में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 43 पहुंच गई है। जिनमें 22 महिलाएं और 21 पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले मरीजों की संख्या 24 थी।

Image

कोरोना के मरीज बढ़े

Noida Covid Case: नोएडा में कोरोना वायरस के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटो ंमें 19 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद नोएडा में एक्टिव कोविड केस की संख्या 43 पहुंच गई है। इनमें से 22 महिलाएं और 21 पुरुष कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में है। चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) नरेंद्र कुमार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और उन्हें कोई लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने को कहा है। साथ ही मास्क पहनना, हाथ धोना और सोशल डस्टेंसिंग आदि का पालन करें।

किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में खांसी, जुकाम और हल्के बुखार के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों में किसी की हालत गंभीर नहीं है। सभी लोग होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वार लगातार कोरोना मरीजों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा है कि किसी को इससे डरने की जरूरत नहीं है।

जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। जिससे संक्रमण का स्त्रोत पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के वेरिएंट के बारे में पता लगाने के लिए संक्रमितों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिन्हें जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली या लखनऊ लैब में भेजा जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article