गाजियाबाद

GDA के सभी विभाग होंगे पेपरलेस, अब फाइल लेकर Office Office नहीं भटकेगा मुसद्दीलाल

गाजियाबाद विकास प्राधिकारण ने अब अपने पूरे कामों को ऑनलाइन करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सभी विभागों को पेपरलेस किया जाएगा। विभाग को पेपरलेस करने काम काम जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू किया जाएगा। इससे आवंटियों और शिकायतकर्ताओं को भी फायदा होगा-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

KEY HIGHLIGHTS
  • GDA के सभी काम होंगे ऑनलाइन
  • जुलाई के दूसरे हफ्ते से होगी तैयारी
  • अभी आती है कई तरह की दिक्कतें

Ghaziabad: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अब अपने काम को पूरी तरह से ऑनलाइन करने जा रही है। इसके लिए जीडिए की सभी विभागों के काम को पेपरलेस करने की तैयारी की जा रही है। जिससे के इस साल पूरी तरह प्राधिकरण पेपरलेस हो सके और सभी कामों को ऑनलाइन किया जा सकें। प्राधिकरण के सभी कामों के ऑनलाइन हो जाने से इसका फायदा आवंटियों और शिकायतकर्ताओं को भी होगा। आपको बता दें कि विभाग में 20 से ज्यादा आवासीय और व्यावसायिक योजनाएं हैं। इन सभी की डिटेल्स फाइलों में हैं। अब इन फाइलों की सभी डेटा को ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे कि व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक बनाया जा सके। इससे फाइलों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। अभी किसी भी संबंध में जानकारी लेने के लिए बाबू को बुलाना पड़ता है। उसके नहीं रहने पर काम में देरी होती है और काम बढ़ता जाता है।

जल्द सभी काम होंगे ऑनलाइन

जानकारी के अनुसार जजीडीए की 20 से अधिक आवासीय और व्यावसायिक योजनाएं हैं। और इन योजनाओं में करीब डेढ़ लाख से ज्यादा आवंटी है। इन सभी के भूखंड, फ्लैट आदि का डेटा प्राधिकरण की फाइलों में है। साथ ही अन्य कार्यों के लिए भी प्राधिकरण में फाइलों को अपडेट कर तैयार किया जाता है। लेकिन, अब इस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की प्लानिंग की जा रही है। जिसके तहत तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सभी डेटा को ऑनलाइन किया जा रहा है। इन सभी फाइलों की डेटा के ऑनलाइन हो जाने से अधिकारियों को उनके सिस्टम पर ही आवंटियों की पूरी जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी।

जुलाई के दूसरे हफ्ते से काम होगा शुरू

इस बारे में जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इन कामों को ऑनलाइन करने की शुरुआत जुलाई के दूसरे हफ्ते से होगी। अब सभी काम ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके अलावा जो पहले की फाइलें हैं, उन्हें भी ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। जिससे कि प्राधिकरण को पूरी तरह से पूरी तरह पेपरलेस किया जाएगा। यह व्यवस्था प्राधिकरण के सभी विभागों में जाएगी। इसमें मुख्य रूप से संपत्ति अनुभाग, नियोजन, उद्यान, इंजीनियरिंग, विधि समेत अन्य विभाग हैं। जीडिए सचिव राकेश कुमार सिहं का कहना है कि प्राधिकरण के कामकाज GG के वर्तमान में भी काफी काम ऑनलाइन हैं, लेकिन जो बचे हुए हैं उन्हें भी पेपरले करने की योजना है।

अभी आती है कई तरह की दिक्कतें

अभी सभी फाइलें बाबुओं के पास होती हैं। अगर किसी भी फाइल से संबंधित जानकारी चाहिए हो तो बाबू को फाइल के साथ बुलाना पड़ता है। ऐसे में अगर बाबू के छुट्टी पर होने से काम में देरी होती है। आलमारी की चाबी बाबुओं के होती है। जब वह छुट्टी से लौटता है, तो जाकर इस फाइल से जुड़ी जानकारी मिल पाती है और काम को आगे बढ़ाया जाता है। इस तरह के कई मामले जीडीए उपाध्यक्ष के सामने भी आए हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें