गाजियाबाद

गाजियाबाद में रिश्ते शर्मशार! चचेरे भाई ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, चुप रहने के लिए दी धमकी

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से उसेक चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने कमरे में अकेली सो रही थी। इसी दौरान आरोपी सभी परिवार के सदस्यों के सोने के बाद कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : BCCL

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को चुप रहने के लिए धमकी दी। पीड़िता के पेट में दर्द होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

कमरे में अकेली सो रही थी पीड़िता

अपर पुलिस आयुक्त (एसीपी) (मोदीनगर) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी के पिता ने अपनी पत्नी की मौत के बाद खाना बनाने के लिए लड़की को बुलाया था। कुछ दिन रहने के बाद एक सप्ताह पहले आरोपी उसे वापस गांव छोड़ने गया। उन्होंने बताया घटना के दिन देर रात होने के कारण आरोपी लड़की के घर पर ही रुका था। जब परिवार के सभी सदस्य सो गए तो वह चुपके से नाबालिग के कमरे में घुस गया, जहां वह अकेली सो रही थी और दुष्कर्म किया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

एसीपी ने बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि सदमे में आई लड़की ने किसी के सामने एक शब्द भी नहीं बोला। जब उसे पेट में तेज दर्द हुआ तो उसके परिवार वाले उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। पूछताछ करने पर नाबालिग पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई। एसीपी ने बताया कि परिजनों ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article