Ghaziabad Double Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। गाजियाबाद के कविनगर के महिंद्रा एन्क्लेव में अपनी पत्नी और बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पति घर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस अभी आगे की जांच कर रही है।
