गाजियाबाद

Ghaziabad Leopard:आखिर दबोचा गया गाजियाबाद कोर्ट में घुसा तेंदुआ, कर दिया था कुछ लोगों को घायल, देखें ये VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 10:36 PM IST

Leopard in Ghaziabad court: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कोर्ट परिसर में अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई जब लोगों ने कोर्ट परिसर में एक तेंदुए को देखा तेंदुए को देखते ही भगदड़ मच गई, इस तेंदुए को पकड़ लिया गया है।

गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार शाम एक तेंदुआ घुस गया उसने पुरानी बिल्डिंग के पास दो वकील और वहां काम करने वाले एक शख्स सहित पांच लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं लंबी कवायद के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया है।

इससे पहले तेंदुए ने वहां जूता पॉलिश करने वाले युवक के कान पर झपट्टा मारा इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है तेंदुए के घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सारे कोर्ट रूम खाली हो गए, भी जजों को पुलिस सिक्योरिटी में बिल्डिंग से बाहर निकाला गया था।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है इनमें दिख रहा कि दो वकील फावड़ा और डंडा लेकर तेंदुए को पकड़ने के लिए बिल्डिंग में घूम रहे हैं।

बताते हैं कि मुख्य कोर्ट बिल्डिंग का ग्राउंड फ्लोर पर लोहे का चैनल गेट बंद कर दिया गया था वहीं तेंदुए के खौफ से वकील, कोर्ट स्टाफ वहां काम करने वाले कर्मचारी आदि लोग बिल्डिंग के बाहर निकल गए थे, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर तेंदुए को पकड़ने में जुटी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!