गाजियाबाद

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर 14 जुलाई से ट्रैफिक डायवर्जन, जानें क्या पाबंदियां रहेंगी

Kanwar Yatra 2025: गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर 17 जुलाई रात 10 बजे से 25 जुलाई तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली-मेरठ रोड की एक लेन 14 जुलाई से ही बंद कर दी जाएगी। यात्री वैकल्पिक मार्गों जैसे NH9 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से यात्रा करें।

Image

कांवड़ यात्रा के लिए पाबंदियां (फाइल फोटो)

Photo : PTI

NCR के प्रमुख शहर गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। यहां पर कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान भी जारी हो गया है। आम यात्रियों को बताया जा रहा है कि कांवड़ यात्रा के दौरान उन्हें किन मार्गों का इस्तेमाल करना है और कहां जाने से बचना है। इसी कड़ी में हल्के और व्यावसायिक वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। यह डायवर्जन प्लान गुरुवार 17 जुलाई की रात 10 बजे से शुरू होगा और शुक्रवार 25 जुलाई तक लागू रहेगा। यही नहीं दिल्ली-मेरठ मार्ग की एक लेन पर भी 14 जुलाई से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

यहां पूरी तरह से पाबंदी

गाजियाबाद में गंगनहर पटरी और पाइप लाइन मार्ग पर सभी तरह के वाहनों पर कांवड़ा यात्रा के दौरान पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। दिल्ली-मेरठ मार्ग 14 जुलाई की दोपहर बजे से ही वन-वे हो जाएगा। मोहननगर, मेरठ तिराहा, राजनगर एक्सटेंशन और हापुड़ चुंगी की तरफ से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सिर्फ मेरठ जाने वाली लेन पर ही गाड़ियां चल सकेंगी।

गुरुवार 17 जुलाई की रात 10 बजे से दिल्ली-मेरठ रोड की दोनों लेन को सभी तरह के वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। पलवल-कुंडली की तरफ से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गाजियाबाद शहर, मुरादनगर और मोदीनगर की तरफ आने वाली गाड़ियां दिल्ली-मेरठ रोड के दुहाई कट की जगह डासना कट पर उतरकर वहां से NH9 से निकलेंगे।

मेरठ तिराहा से मोहननगर और सीमापुरी बॉर्डर जाने वाली गाड़ियां 14 जुलाई को दोपहर 12 बजे से सिर्फ सीमापुरी बॉर्डर की तरफ से आने वाली लेन से गुजरेंगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article