गाजियाबाद

पानीपुरी खाने का है मन, तो वैशाली में यहां आएं, जबरदस्त स्वाद के साथ चटकारे लेकर गोलगप्पे खाएं

Local Street Food: गाजियाबाद के वैशाली में खाने की कमी नहीं है। यहां स्ट्रीट फूड लवर्स के लिए कई अच्छे ऑप्शन हैं। इसमें सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला स्ट्रीट फूड पानीपुरी है, जिसे लोग चटकारे लेकर खाते हैं। इसलिए आज हम आपको वैशाली के एक ऐसे पानीपुरी स्टॉल के बारे में बताएंगे, जिसका स्वाद आपको सातवें आसमान पर ले जाएगा।

Image

वैशाली पानीपुरी स्टॉल

Local Street Food: वैसे तो पूरे देश में स्वाद की कमी नहीं है। लेकिन कुछ स्थानों पर मिलने वाला स्ट्रीट फूड ऐसा होता है, जिसे खाते ही जन्नत का एहसास होता है। इनका स्वाद आपको सातवें आसमान पर पहुंचा देता है। स्ट्रीट फूड को लेकर लोगों की दीवानगी हर जगह फैली हुई है। स्ट्रीट फूड की बात आए तो ध्यान में सबसे पहला नाम पानीपुरी का आता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नाम से बुलाया जाता है। कहीं इसे गोलगप्पे कहा जाता है तो कहीं इसे पानी के बताशे, पुचका, गुपचुप, पड़ाका, फुलकी, फुस्का (असम) और पानीपुरी के नाम से जाना जाता है। चाहें आप कहीं भी चले जाएं और इसे किसी भी नाम से पुकारा जाए, पानीपुरी की लोकप्रियता सब जगह एक जैसी है। बच्चों से लेकर बुजर्ग तक सभी इसके दीवानें है।

पानीपुरी एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे सोचने भर से मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन यह जरूर नहीं है कि हर स्थान पर मिलने वाली पानीपुरी अच्छी हो। इसलिए आज हम आपको गाजियाबाद में स्थित एक खास पानीपुरी वाले के बारे में बताने वाले हैं, जिसके पास पांच प्रकार का पानी होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि मीठा पानी और तीखा चटपटा पानी तो सुना है, ये पांच प्रकार का कौन सा पानी है। तो बता दें कि पांच प्रकार का पानी ही यहां के गोलगप्पों को लोगों के लिए खास बनाता है। इसका स्वाद इतना जबरदस्त है कि आपका पेट तो भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा।

Local Street Food

वैशाली की फेमस पानीपुरी

गाजियाबाद में यहां मिलती है सबसे स्वादिष्ट पानीपुरी

दिल्ली-एनसीआर में मिलने वाली जिस पानीपुरी के लोग दीवाने हैं वो गाजियाबाद के वैशाली में स्थित है। यहां पांच प्रकार का पानी मिलता है, जिसके स्वाद के लोग मुरीद हैं। यहां दूर-दूर से लोग पानीपुरी खाने आते हैं। पानीपुरी का ये स्टॉल वैशाली सेक्टर 4 में स्थित है। अगर आपको भी पानीपुरी खाना पसंद है तो आप वैशाली सेक्टर 4 में डीएनडी पानीपुरी स्टॉल पर जा सकते हैं और पानीपुरी की अपनी खुराक ले सकते हैं।

Local Street Food

पानीपुरी

पांच प्रकार का पानी इसे बनाता है खास

वैशाली सेक्टर 4 के डीएनडी पानीपुरी स्टॉल के पास लहसुन, हींग, पुदीना, जीरा और हाजमा वाला पांच प्रकार का पानी मिलता है। इसमें आपके पास ऑप्शन है, जिसमें आप एक प्रकार का पानी या पांचों प्रकार का पानी चुन कर सबका फ्लेवर ले सकते हैं। ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। इनके पानी का स्वाद इतना जबरदस्त है कि आपका पानीपुरी खाते-खाते पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा।

Local Street Food (2).

गाजियाबाद फेमस पानीपुरी

कैसे पड़ा स्टॉल का नाम डीएनडी

डीएनडी पानीपुरी में DND का अर्थ 'Do Not Disturb' नहीं बल्कि इसका पूरा नाम 'देव नारायण दरबार' है। इसके मालिक का नाम कृष्णा गुर्जर है। डीएनडी पानीपुरी स्टॉल के मालिक ने बताया कि इसका नाम उनके गांव के एक प्रसिद्ध मंदिर पर है। स्टॉल शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article