गाजियाबाद

Ghaziabad News: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की हैवानियत की सारी हदें पार, मां ने भी नहीं दिया साथ

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक सौतेले पिता ने अपनी 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस पूरी घटना में बच्ची की मां ने भी उसका साथ नहीं दिया। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर आरोपी पिता और मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की हैवानियत की सारी हदें पार

Photo : iStock

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने 10 साल की नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस मामले में पीड़िता की सगी मां भी सौतेले पिता का साथ दे रही थी। इस बीच पीड़िता के 13 वर्ष के भाई को भी बहुत प्रताड़ित किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले सौतेले पिता और पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सौतेले पिता ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार

एसीपी लोनी भास्कर वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चार दिन पहले पूर्व दिल्ली से जीरो एफआईआर लोनी बॉर्डर थाना पुलिस में स्थानांतरित की गई थी। इस जीरो एफआईआर में नाबालिग बच्ची के साथ सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। एफआईआर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के पिता की एक बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसी दौरान उसकी मां राजू सिंह नाम के शख्स के संपर्क में आई थी, जिसने उनकी आर्थिक रूप से सहायता की थी।

पिता की मौते के बाद उसकी मां ने उसी शख्स के शादी कर ली थी। मां और बच्चों को लेकर वह गाजियाबाद रहने आ गया था। पुलिस ने बताया कि पैसों की लालच में राजू सिंह ने पत्नी को देह व्यापार में धकेल दिया। आरोपी राजू की नजर उसकी नाबालिग बेटी पर थी। सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी मां अपने पति का साथ देती रही। अपनी बेटी को बचाने की बजाय इस मां ने अपने पति की सहायता की।

सड़क पर घूमती नजर आई बच्ची

सौतेले पिता से बचने के लिए मौका देख बच्ची घर से भाग निकली। बच्ची को दिल्ली की सड़कों पर अकेला घुमते देख पुलिस ने उससे पूछताछ की। डरी-सहमी बच्ची ने किसी तरह पुलिस को घटना की जानकारी दी, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया तो उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। एसीपी लोनी भास्कर शर्मा ने बताया कि बच्ची ने आरोपी की पहचान की है। जांच में पता लगा की बच्ची के भाग जाने पर उसकी मां ने गुमशुदा होने की रिपोर्ट तक नहीं लिखवाई थी। गिरफ्तार आरोपी राजू सिंह से पूछताछ के दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात को स्वीकार किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article