गाजियाबाद

Ghaziabad: स्कूल प्रधानाचार्य बना हैवान, छठी कक्षा की छात्रा से स्‍कूल में करता था रेप, हुआ खुलासा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 02:29 PM IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में एक स्‍कूल प्रधानाचार्य वहां पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को डरा धमका कर उससे लंबे समय से दुष्‍कर्म कर रहा था। आरोपी की हौसले जब बढ़ने लगी तो पीड़िता ने अपनी आप बीती परिजनों को बता दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Image

स्‍कूल में प्रधानाचार्य ने किया छात्रा से दुष्‍कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित स्‍कूल में पढ़ती है छात्रा
  • स्‍कूल में छुट्टी होने के बाद आरोपी छात्रा को रोक कर करता था वारदात
  • छात्रा को डरा धमका कर आरोपी लंबे समय से कर रहा था दुष्‍कर्म

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में एक स्‍कूल प्रधानाचार्य द्वारा मासूम छात्रा से हैवानियत का हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित स्कूल का प्रधानाचार्य वहां पढ़ रही छठी की छात्रा को डरा धमका कर लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी नाबालिग छात्रा को छुट्टी के बाद किसी न किसी बहाने से स्कूल में रोक लेता था और वहीं पर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी ने छात्रा को धमकी दे रखी थी कि, उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे स्‍कूल से निकाल दिया जाएगा, साथ ही उसके माता-पिता के साथ भी बुरा किया जाएगा। इसकी वजह से पीड़ित छात्रा आरोपी के इस घिनौने काम को लंबे समय तक सहती रही। हालांकि जब आरोपी के हौसले बढ़ने लगे तो पीड़िता ने इस बारे में अपनी मां को सबकुछ बता दिया।

बेटी की बातें सुनकर मां के पैर तले से जमीन खिसक गई। मां ने इस घटना के बारे में परिवार के दूसरे सदस्‍यों को बताया और फिर छात्रा को लेकर पुलिस के पास पहुंची। मसूरी थाना पुलिस ने परिजनों के शिकायत के आधार पर आरोपी स्कूल प्रधानाचार्य के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना का खुलासा होने के बाद से ही आरोपित फरार है। पुलिस का दावा है कि, कई टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। जल्‍द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपी स्‍कूल के कमरे में लेकर करता था दुष्कर्म

एसपी देहात डा. ईरज राजा ने बताया कि, आरोपी प्रधानाचार्य का नाम शाहदत है। स्कूल के थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी छठी कक्षा में पढ़ती है। छात्रा ने शिकायत दी है कि, आरोपी लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपी स्कूल की छुट्टी के बाद उसे किसी न किसी बहाने से स्‍कूल में ही रोक लेता और फिर स्कूल में बने अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। छात्रा ने बताया कि, आरोपित ने उसके माता-पिता के साथ अनहोनी करने की धमकी दे रखी थी, इसलिए उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन जब आरोपित छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा तो परेशान होकर छात्रा ने स्वजन को अपनी आपबीती बता दी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'