गाजियाबाद

Ghaziabad News: घर के अंदर गई मां, गायब हुआ डेढ़ साल का बेटा, 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 07:42 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद के कड़कड़ मॉडल इलाके से डेढ़ साल के एक बच्‍चे का उसके घर के सामने से ही अपहरण कर लिया गया। इस वारदात के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस बच्‍चे और अपहरणकर्ता का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

Image

गाजियाबाद में डेढ़ साल के बच्‍चे का अपहरण (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • घटना के समय बच्‍चा घर के बाहर खेल रहा था
  • नीला कपड़ा पहने व्‍यक्ति ने किया बच्‍चे को अगवा
  • पुलिस ले रही सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद

Ghaziabad News: गाजियाबाद में डेढ़ साल के बच्‍चे के अपहरण का बड़ा मामला सामने आया है। यह घटना लिंक रोड थाना क्षेत्र के कड़कड़ मॉडल की है। मंगलवार को इस बच्‍चे का इसके घर के सामने से ही अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद परिजनों ने लिंक रोड थाने पहुंचकर अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई, लेकिन घटना के 24 घंटे से ज्‍यादा वक्‍त बीत जाने के बाद भी पुलिस बच्चे और अपहरणकर्ता का पता नहीं लगा सकी है। बच्‍चे के अगवा होने के बाद से ही अनहोनी की आशंका से स्वजनों का रो-रोकर बुराहाल है, वहीं पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

अपहरण के इस मामले में पुलिस के पास दर्ज कराए गए शिकायत के अनुसार, मूलरूप से एटा जिले के रहने वाले प्रशांत यहां पर अपनी पत्नी किरण , तीन साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे किट्टू के साथ रहते थे। प्रशांत की पत्‍नी किरण ने पुलिस को बताया कि, घटना के समय उसके पति ड्यूटी पर गए थे, वह बच्‍चों के साथ घर पर अकेली थी। वह घर के दरवाजे के पास झाड़ू लगा रही थी, इसी दौरान उसका बेटा किट्टू भी खेलेते हुए वहां पहुंच गया। झाड़ू लगाते हुए वह हाथ धुलने के लिए अंदर गई और करीब चार से पांच मिनट बाद जब वह बाहर आई तो किट्टू वहां नहीं मिला।

पांच रुपये के लालच देकर बच्‍चे को ले गया शख्स

किरण ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि, उसने बेटे को तलाश करते हुए आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि, नीला कपड़ा पहने हुए एक व्यक्ति यहां पर आया था और उसने किट्टू को पांच रुपये देकर अपने साथ ले गया। यह सुनकर उसने शोर मचाया और पड़ोसियों के साथ मिलकर उसे ढूंढने की कोशिश भी कि, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें कड़कड़ मॉडल व आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के अलावा आरोपी को पकड़ने के लिए सर्विलांस की भी मदद ले रही है। हालांकि अब तक बच्‍चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि, आरोपी और बच्‍चे का पता लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, जल्‍द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'