गाजियाबाद

Ghaziabad Murder: गाजियाबाद में पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, आरोपी फरार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 9, 2023, 11:22 PM IST

Husband Killed Wife: ये वारदात शालीमार गार्डन के गणेशपुरी ए-ब्लॉक में सुबह 11 से 12 बजे के बीच हुई है। पुलिस को दोपहर में इसकी सूचना मिली।

Image

एक युवक ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में शनिवार को एक युवक ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। महिला का शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के मुताबिक 25 साल की पूनम अपने बच्चों के साथ शाहजहांपुर के परौर गांव में रहती थी। पति अजय और ससुर गाजियाबाद में किराए पर रहते थे। दोनों पाइप मार्केट में रिक्शा चलाने का काम करते थे।

पूनम 7 सितंबर की रात ही तीन बच्चों को लेकर गाजियाबाद आई थी। सुबह करीब 11 बजे अजय ने तीनों बच्चों को अपने पिता के साथ मार्केट में टॉफी-बिस्किट खरीदने भेज दिया। अजय के पिता जब घर पर लौटे तो बहू की लाश चारपाई पर पड़ी थी। गले पर धारदार हथियार से हमला करने का निशान था। अजय भी लापता था।

एसीपी सूर्यबली मौर्य के मुताबिक अभी हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। जबसे पूनम गाजियाबाद आई, तब से पति-पत्नी के बीच कोई झगड़ा भी नहीं हुआ है। यह बात अजय के पिता ने बताई है। फिलहाल हत्यारोपी पति को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिस मकान में ये वारदात हुई, उसमें फर्स्ट फ्लोर पर अजय और ग्राउंड फ्लोर पर उसके पिता रहते हैं।

End of Article