गाजियाबाद

Ghaziabad: गाजियाबाद में कैरम मांगने गाया था 4 साल मासूम, उसे इतना पीटा की हो गई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 01:56 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में चार साल के मासूम की कैरम के लिए हत्‍या कर दी गई। यह हत्‍या मृतक मासूम के मां की सहेली ने की। इस मामले में मृतक के पिता द्वारा अपनी पत्‍नी और उसकी सहेली के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी सिर्फ आरोपी सहेली को गिरफ्तार किया है। मृतक के मां पर लगे आरोपी की जांच हो रही है।

Image

कैरम के लिए पीट-पीटकर मासूम की हत्‍या

KEY HIGHLIGHTS
  • मासूम अपनी मां के सहेली के घर पर खेल रहा था
  • मृतक के पिता ने अपनी और उसकी सहेली पर दर्ज कराया मामला
  • आरोपी सहेली गिरफ्तार, मां पर लगे आरोपों की हो रही जांच

Ghaziabad: गाजियाबाद में चार साल के मासूम के हत्‍या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, मृतक मासूम अपनी मां के सहेली के घर पर खेल रहा था। वहां पर उसने खेलने के लिए कैरम मांगा तो महिला ने उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। इससे मासूम के पेट में गंभीर चोटें आई और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता अरुण ने गाजियाबाद पुलिस में अपनी पत्नी पायल और उसकी सहेली ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं बच्चे की मां पायल पर लगे सभी आरोपों की जांच हो रही है।

जानकारी अनुसार, दिल्ली के खिचड़ीपुर इलाके के रहने वाले अरुण कुमार की नंदनगरी की रहने वाली पायल के साथ 28 मार्च, 2010 को शादी हुई थी। इस समय दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है और दोनों दो वर्ष से अलग-अलग रह रहे हैं। अरुण कुमार ने गाजियाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डीएलएफ कॉलोनी की रहने वाली ज्योति उनकी पत्नी पायल की सहेली है। बीते कुछ दिनों से पायल अपनी सहेली ज्‍योती के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि, बीती शाम पायल व उसकी सहेली ज्‍योति कहीं जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान चार वर्षीय मासूम बच्‍चा कैरम खेलने की जिद करने लगा। शिकायतकर्ता अरुण ने आरोप लगाया है कि, दोनों ने मिलकर उसके बेटी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पुलिस जांच में यह हुआ खुलासा

घटना के बाद मासूम को गाजियाबाद के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के लाल बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के लिवर में गंभीर चोट और शरीर पर 21 जगह जख्म के निशान मिले हैं। गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि, अरुण ने अपनी पत्‍नी पर मारपीट का आरोप भले ही लगाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में पता चला है कि पायल अपने बेटे को ज्योति के घर छोड़कर किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान खेलने के लिए कैरम मांगने पर ज्योति ने मासूम की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!