Covid Cases In Ghaziabad: यूपी में भी कोविड के मामले आने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को गाजियाबाद में चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अधिरकारियों ने जानकारी दी है कि सभी मरीज बुखार, खांसी से पीड़ित थे।
फिलहाल एक संक्रमित मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तीन मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें एक मामला बृजविहार निवासी 18 वर्षीय युवती का है, जिसे कुछ दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। जांच के लिए उसे कौशांबी के एक अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। फिलहाल मरीज अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों की देखरेख में है। वसुंधरा निवासी एक बुजुर्ग दंपति भी कोविड से पीड़ित है, जो हाल ही में बेंगलुरु से लौटे थे। दोनों को खांसी और बुखार की समस्या थी। वैशाली निवासी एक 37 वर्षीय महिला भी को भी पिछले 4-5 दिनों से खांसी की शिकायत थी। जांच के बाद वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई है।
