गाजियाबाद

गाजियाबाद के पेपर मिल में लगी भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियों ने पाया काबू

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज सुबह एक पेपर फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कवायद जारी है।

Image

पेपर मिल में लगी आग

Photo : ANI

Ghaziabad Fire: सोमवार तड़के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद क्षेत्र में एक पेपर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि तड़के करीब 3:29 बजे वैशाली फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती तौर पर तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन कोतवाली, साहिबाबाद, मोदीनगर, लोनी, हापुड़, मेरठ और गौतम बुद्ध नगर से बुलाए गए।

आग फैक्ट्री के बेसमेंट और अपर ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जहां बड़ी मात्रा में पेपर रोल और सीटें रखी थीं। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और चारों ओर घना काला धुआं फैल गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी रखीं और बड़ा नुकसान होने से बचाया गया।

इसके अलावा आज ही गाजियाबाद से एक और अग्निकांड की घटना सामने आई। सुबह करीब 7 बज NH-9 सर्विस रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी आग लगने की घटना सामने आई। आग लगते ही बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद करीब 15 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, एसी यूनिट और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज इस आग में जलकर राख हो गए हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article