गाजियाबाद

Covid-19 in Ghaziabad: यूपी के गाजियाबाद में कोरोना की दस्तक, बीजेपी पार्षद हुए पॉजिटिव,होमआइसोलेशन में इलाज शुरू

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 20, 2023, 09:20 PM IST

Corona Case in Ghaziabad UP: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 ने फिर दस्तक दे दी है, बताया जा रहा है कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

Image

गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं

Corona Case in Ghaziabad: देश में पिछले 2 हफ्ते में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, अब दिल्ली से सटे गाजियाबाद में इस वेरिएंट का पहला मरीज (Corona Case) मिल गया है बताया जा रहा है कि गाजियाबाद (Ghaziabad ) में बीजेपी पार्षद (BJP) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, यहां की शास्त्रीनगर स्थित महेंद्रा एन्क्लेव में रहने वाले नगर निगम भाजपा पार्षद अमित त्यागी बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना के नए वेरिएंट की जांच के लिए उनका सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए लैब में भेजा जा रहा है, भाजपा पार्षद अमित त्यागी ने बताया कि खांसी, जुकाम और बुखार होने पर उन्होंने प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया था।

होमआइसोलेशन में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है

वहीं बुधवार शाम को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई होमआइसोलेशन में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। संक्रमित पाए जाने के बाद उनके परिवार के सदस्यों की भी अब जांच होगी वहीं कहा जा रहा है कि अमित के परिवार के किसी सदस्य की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है, इसकी भी जांच की जा रही है।

देश भर में कोविड-19 के 341 मामले सामने आए

वहीं केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 292 नए मामले सामने आये तथा संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार सुबह आठ बजे तक देश भर में कोविड-19 के कुल 341 मामले सामने आए, जिसमें से 292 मामले केरल से हैं।मंत्रालय के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,041 हो गई है।

केरल में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से तीन मरीज की मौत हुई। इसी के साथ गत तीन साल में कोरोना वायरस से राज्य में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 72,056 हो गई।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article