दिल्ली

Covid-19 Update: दिल्ली में बजी खतरे की घंटी! कोरोना के तीन नए मामले आए सामने

Covid-19 Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरना के तीन नए मामले सामने आए है। देश में बढ़ते कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को हाई अलर्ट पर रहने की सलाह दी है।

Image

दिल्ली में बढ़े कोरोना के नए मामले

Photo : iStock

Covid-19 Update: राजधानी में फिर से डर का माहौल बनने लगा है। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सभी लोग परेशान हैं। बता दें, कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 अन्य वेरिएंट से अधिक खतरनाक बताया जा रहा है। भारत के कई राज्यों में तेजी से इस वेरिएंट के मामले बढ़ते दिख रहे हैं। फिलहाल, सबसे ज्यादा केस दक्षिण के केरल में आ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में नए 292 केस सामने आए हैं। वहींं, पूरे भारत की बात करें तो इस समय 308 नए मामले देखने को मिले हैं।

दिल्ली में मिले नए वेरिएंट के मामले

दिल्ली में भी पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले सिर्फ एक ही मामला था। फिलहाल, दिल्ली में कोरोना के कुल 4 मामले हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें से एक मामला नए वेरिएंट JN.1 का है। लेकिन इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर अभी तक नहीं की गई है।

सतर्क रहने के लिए दिए सुझाव

दिल्ली के डॉक्टरों ने नए वेरिएंट से लोगों को सतर्क रहने के सुझाव दिए हैं। पिछले 24 घंटे में आए 3 मामलों से दिल्लीवालों के लिए परेशानी बढ़ने लगी है। कोरोना के बाद अभी दिल्ली के लोगों का मास्क पूरी तरह उतरा भी नहीं था कि नए वेरिएंट के बाद से बचाव को ध्यान में रखते हुए फिर मास्क लगाने के निर्देश दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा दिए जा रहे हैं। लोगों को एक बार फिर भीड़-भाड़ से बचने, हाथ मिलाने और 2 गज की दूरी बनाए रखने के लिए भी कहा जा रहा है।

लगातार बढ़ते नए मामलों और नए वेरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्य, केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और प्रधान सचिव के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी का जायजा लिया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article