गाजियाबाद

Best Places to Visit in Ghaziabad: गाजियाबाद के रहने वालों को घूमने कहीं और जानें की जरूरत नहीं, वीकेंड पर परिवार के साथ करें एक्स्प्लोर

Best Places to Visit in Ghaziabad: राजधानी दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद को 'गेटवे टू यूपी' के रूप में भी जाना जाता है। इस शहर को सम्राट मोहम्मद शाह के मंत्री वजीर गाजी-उद-दीन ने वर्ष 1740 में बसाया था। इस शहर में घूमने के लिए कई शानदार टूरिस्‍ट प्‍लेस मौजूद हैं। अगर आप अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने का प्‍लान बना रहे हैं तो इन पांच जगहों पर जा सकते हैं।

Image

गाजियाबाद का सिटी फॉरेस्ट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद को कहा जाता है 'गेटवे टू यूपी'
  • गाजियाबाद शहर को वर्ष 1740 में बसाया गया था
  • दादरी में है दुनिया की सबसे बड़ी बिजली परियोजना में से एक

Best Places to Visit in Ghaziabad: राजधानी दिल्‍ली से सटा गाजियाबाद एनसीआर का हिस्‍सा है। औद्योगिक शहर के तौर पर पहचान बनाने वाले इस शहर को 'गेटवे टू यूपी' के रूप में भी जाना जाता है। अगर इस शहर के इतिहास की बात करें यह शहर सैकड़ों साल पुराना है। इस शहर को सम्राट मोहम्मद शाह के मंत्री वजीर गाजी-उद-दीन ने वर्ष 1740 में बसाया था। अगर आप गाजियाबाद या आसपास के क्षेत्र में रहते हैं और यह सोचते हैं कि यहां पर हॉलीडे में घूमने के लिए कोई टूरिस्‍ट प्‍लेस नहीं है, तो आप गलत हैं। यहां पर आपको घूमने के लिए एक से एक बढ़िया जगहें मिल जाएंगी। चलिए आज आपको ऐसी ही 5 प्रसिद्ध जगहों से परिचित कराते हैं।

दादरी का बिजली घर

गाजियाबाद से करीब 19 किमी दूर स्थित दादरी में आपको दुनिया की सबसे बड़ी बिजली परियोजना में से एक देखने को मिल जाएगी। इसके आसपास आपको घूमने के लिए शानदार जगह मिल जाएगी। यहां पर कोयले से चलने वाला थर्मल पावर प्लांट और गैस प्लांट है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में इस शहर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

डासना का किला

गाजियाबाद शहर से करीब 10 किमी दूर स्थित डासना में एक शानदार किला मौजूद है। इसको राजपूत राजा सालारसी ने बनवाया था। इतिहास के अनुसार, राजा गंगा नदी के तट पर अपने कोढ़ का इलाज करने आए थे, लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें इस जगह से प्यार हो गया और उन्होंने यहां पर एक किले का निर्माण कर डाला। बाद में किले को 1760 में अहमद शाह अब्दाली ने जीत लिया। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों पयर्टक घूमने आते हैं।

स्वर्ण जयंती पार्क

सर्दियों के मौसम में यह पार्क बच्‍चों व परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए शानदार रहेगा। इसे शहर का सबसे प्रमुख पार्क माना जाता है। यहां आपको सैकड़ों तरह के फूल और पेड़-पौधे देखने को मिल जाएंगे। इस पार्क में बोटिंग की सुविधा के साथ एक छोटी सी झील भी मौजूद है। यहां पर बच्‍चों की एक्टिविटी के लिए कई तरह की सुविधा मौजूद है।

सिटी फॉरेस्ट

वीकेंड पर परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए अगर एक परफेक्‍ट स्पॉट की तलाश कर रहे हैं तो आप सिटी फॉरेस्ट जा सकते हैं। करहेड़ा में स्थित यह सिटी फॉरेस्ट 175 एकड़ में फैला है। यहां पर दो झील, एक हिरण पार्क, एक बांस पार्क है। इसके अलावा पैदल चलने के लिए घुड़सवारी सुविधा और जिप्सी या जीप टूर सुविधा भी मौजूद है। बच्चों के खेल के लिए कई तरह की एक्टिविटी के अलावा टॉय ट्रेन की सवारी भी कर सकते हैं।

छोटा हरिद्वार

छोटा हरिद्वार भी गाजियाबाद का एक प्रमुख स्थल है। गंग नहर किनारे बसी इस जगह पर बहुत ही सुंदर घाट बनाए गए हैं। यहां पर धार्मिक कर्मकांडों के अलावा घूमने-फिरने के लिए भी कई लोकेशन मौजूद है। घाट के किनारे बैठकर आप अच्‍छा समय गुजार सकते हैं। यहां पर बने मंदिर से सुंदर दृश्‍य नजर आता है। सुबह और शाम के समय यहां पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है।

Times Now Digital
Times Now Digital author

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, t... और देखें

End of Article