गाजियाबाद

गाजियाबाद में 8वीं के छात्र ने की सुसाइड, स्कूल पर फीस के लिए बेइज्जत करने का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2022, 08:42 AM IST

गाजियाबाद के पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्कूल फीस की वजह से बेइज्जत किया करता था। उनका बेटा शर्मिंदगी बर्दाश्त नहीं कर सका और इतना बड़ा कदम उठा लिया।

Image

गाजियाबाद में 8वीं के छात्र ने की खुदकुशी

KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद में 8वीं के छात्र ने की खुदकुशी
  • स्कूल पर फीस ना देने के लिए बेइज्जत करने का आरोप
  • परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद में आठवीं के छात्र ने अपने घर में सुसाइड(class 8th student suicide) कर लिया। परिजनों का आरोप है कि जब वह स्कूल गया तो फीस जमा ना होने पर उसको स्कूल से वापस लौटा दिया गया। परिजनों का आरोप है की फीस जमा ना हो पाने के कारण प्रिंस नाम से छात्र को फीस जमा न हो पाने के कारण क्लास में कई बार बेइज्जत किया गया। जिसको लेकर छात्र बड़ा आहत था। परिवार का कहना है कि उन्हें मालूम नहीं था कि स्कूल के दबाव की वजह से उनका बच्चा इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

फीस की कीमत खुदकुशी

यह आंसू यह दर्द उस परिवार का है जिसका 15 साल से भी कम का बच्चा सदा के लिए चला गया। घर से आज सुबह जब प्रिंस स्कूल के लिए निकला था तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह यह कदम उठा लेगा। प्रिंस इस हैप्पी मॉडल स्कूल में पढ़ता था।परिवार का आरोप है कि जब वह स्कूल पहुंचा तो उसे स्कूल में नहीं घुसने दिया गया क्योंकि उसकी फीस बकाया थी। इतना ही नहीं परिवार का यह भी आरोप है की लगातार क्लास में और स्कूल में उसको फीस जमा ना हो पाने के कारण प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रिंस ने वापस आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद बड़ी संख्या में परिजन स्कूल के बाहर जमा हो गए उन्होंने जमकर हंगामा काटा उनका कहना है कि पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाएंगे और पुलिस ने भरोसा दिया है कि उनके साथ न्याय होगा अब देखना होगा क्या प्रिंस को न्याय मिल पाता है यह पहला मामला नहीं है जब फीस को लेकर इस तरह की कोई घटना सामने आई है वहीं पुलिस का कहना है कि परिवार ने तहरीर दी है जिसमें गंभीर आरोप लगे हैं हर मामले की गहनता से जांच की जा रही है

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'