गाजियाबाद

डासना जेल में बंद कैदियों में से 140 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, आखिर ये हुआ कैसे?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2022, 03:02 PM IST

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद की डासना जेल में बंद कैदियों में से 140 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। अब सवाल उठता है कि यह कैसे हुआ।

Image

डासना जेल में 140 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव

Photo : iStock

गाजियाबाद की डासना जेल में बंद कैदियों में से 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। यह खबर किसी भी तरीके से राहत देने वाली नहीं है लेकिन जेल प्रशासन को शायद इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जेल प्रशासन इसे एक बेहद रूटीन मामला मान रहा है जबकि आपको बता दें की यह बीमारी एक जानलेवा बीमारी है और इसका फैलने का खतरा बना रहता है।

यह है गाजियाबाद की डासना जेल। यहां के जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह मानते हैं कि यह जेल क्षमता से ज्यादा कैदी लिए हुए हैं। हालांकि उसके बावजूद यहां 140 एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। उसको लेकर यह परेशान बिल्कुल नहीं दिखते बहुत सरलता से और आराम से कहते हैं कि इतने कैदी तो हमेशा पोजेटिव रहते हैं।

इनके मुताबिक ऐसे मरीज जो सुई से नशा करते हैं उनको इस तरह की बीमारी फैलने का खतरा रहता है और यहां आने पर उनके टेस्ट से पता चलता है लेकिन साहब यह बीमारी जानलेवा बीमारी भी हो सकती है और इसका किसी भी तरीके से और लोगों में फैलने का खतरा भी रहता है लेकिन जेल सुपरिटेंडेंट मानते हैं कि डेढ़ सौ के करीब एचआईवी मरीज मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि जेल सुपरीटडेंट दावा करते हैं ऐसे मरीजों का ध्यान रखा जाता है और उन्हें अलग कर दिया जाता है साथ ही सूचना देते उनका इलाज करवाया जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article