शहर

Ghaziabad News: बोर्ड एग्जाम के लिए 'नो डिस्टर्बेंस जोन' बना गाजियाबाद! 27 मार्च तक तेज म्यूजिक और DJ पर रोक

गाजियाबाद में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने 18 फरवरी से 27 मार्च तक रात 10 बजे के बाद तेज म्यूजिक और डीजे पर बैन लगा दिया है। इस दौरान एग्जाम सेंटरों के आसपास लाउडस्पीकर, ड्रोन, भीड़ जुटाने, फोटोकॉपी मशीन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर भी सख्ती की गई है। आदेश के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Ghaziabad News: गाजियाबाद में 10वीं क्लास की बोर्ड परिक्षाएं शुरू होने के बाद रात 10 बजे के बाद तेज म्यूजिक और डीजे पर बैन लगा दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने 37 दिनों के लिए 18 फरवरी से 27 मार्च तक यह प्रतिबंध लागू किया है। बोर्ड इग्जाम के दौरान छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। यह आदेश हाईकोर्ट के निर्देशों और संशोधित नॉइज पॉल्यूशन (रेगुलेशन एंड कंट्रोल) रूल्स, 2000 के अनुसार लागू होगा। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी गैदरिंग पर भी रोक लगाई गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

एग्जाम सेंटर के आसपास लाउडस्पीकर पर रोक

पुलिस प्रशासन ने एग्जाम सेंटरों के आसपास शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। एग्जाम के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र के आसपास लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, परीक्षा केंद्रों से एक से कम किलोमीटर के दायरे में फोटोकॉपी मशीन और स्कैनर चलाने पर भी रोक रहेगी, ताकि किसी भी तरह की नकल या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। इसके अलावा सरकार दफ्तरों और एग्जाम सेंटरों के एक किमी के दायरे में ड्रोन शूटिंग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। अन्य स्थानों पर भी पुलिस अनुमति के बिना ड्रोन शूटिंग नहीं की जा सकेगी।

27 मार्च तक धारा 163 लागू

18 फरवरी से 27 मार्च तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 भी लागू की गई है। जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर बिना किसी अधिकारी के आदेश के पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी।। हालांकि, यह प्रतिबंध विवाह समारोह और अंतिम संस्कार की यात्रा पर लागू नहीं होगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों के अलावा किसी भी व्यक्ति को एग्जाम सेंटर में हथियार ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

एग्जाम सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल पर भी रोक

एग्जाम सेंटर के अंदर छात्रों को किताबें, कॉपियां, गेस पेपर या कोई भी अध्ययन सामग्री ले जाने की मनाही होगी। इसके अलावा परीक्षा कर्मियों को भी सेंटर के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयरबड्स या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था व यातायात) राज करन नय्यर ने साफ किया कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ BNS की धारा 223 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article